नाइजीरिया के नागरिक से हेरोइन की बड़ी मात्रा बरामद - News Summed Up

नाइजीरिया के नागरिक से हेरोइन की बड़ी मात्रा बरामद


मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश से आई पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक नागरिक के कब्जे से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद किया है। दरअसल हिमाचल प्रदेश के कुल्लु थाना में दर्ज एक मामले में आरोपित जयंत शर्मा को वहां की पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। उसने पुलिस को एक अफ्रीकी नागरिक के बारे में बताया।जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश से आई पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक नागरिक के कब्जे से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद किया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लु थाना में दर्ज एक मामले में आरोपित जयंत शर्मा को वहां की पुलिस टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। उसने पुलिस को एक अफ्रीकी नागरिक के बारे में बताया। पुलिस को पता चला कि हेरोइन की खेप के काले कारोबार में अफ्रीकी नागरिक की बड़ी भूमिका है। इसके बाद कुल्लु की साइबर सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार सब इंस्पेक्टर रिकू की टीम ने यहां छापेमारी की। पुलिस को पता चला था कि आरोपित विपिन गार्डन के बी ब्लाक में रहता है। इसके बाद मोहन गार्डन थाना पुलिस के सहयोग से यहां छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से ही आरोपित को दबोच लिया। आरोपित की पहचान नाइजीरिया के नागरिक केस्सी गेराल्ड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उससे 6.297 किलोग्राम सफेद पाउडर (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई ताकि यह पता किया जा सके कि वह यहां कब से रह रहा है और इस काले धंधे में उसका साथ और कौन-कौन दे रहा है। बाक्सकई अफ्रीकी देशों के नागरिक नशे के कारोबार में हैं शामिलमामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हाल में मोहन गार्डन, उत्तम नगर इलाके से कई ऐसे अफ्रीकी देशों के नागरिकों को गिरफ्तार कर उन्हें उनके देश लौटाया गया है, जो यहां अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश पर नशे के काले कारोबार में लिप्त रहने का आरोप है। इनमें नाइजीरिया, सूडान, कांगो सहित अनेक देशों के नागरिक हैं। पुलिस का कहना है कि जिन अफ्रीकी देशों के नागरिकों को नशे के काले कारोबार के आरोप में दबोचा गया उनसे पूछताछ में पता चला कि वे एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसके तार अफ्रीकी देशों के अलावा अफगानिस्तान से जुड़े हैं। वहां से पाकिस्तान व अन्य देशों के रास्ते हेरोइन की खेप मंगाई जाती है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 04, 2021 13:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */