अब केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा ने आतंकी मसूद अजहर को कहा जी, बीजेपी ने इसी बात पर की थी जीतनराम मांझी की आलोचना - News Summed Up

अब केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा ने आतंकी मसूद अजहर को कहा जी, बीजेपी ने इसी बात पर की थी जीतनराम मांझी की आलोचना


खास बातें रैली को संबोधित करते हुए जंयत सिन्हा ने कही यह बात कुछ दिन पहले ही मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किया गया है जयंत सिन्हा के इस बयान की हो रही है निंदावांछित आतंकवादी मसूद अजहर को साहेब कहने को लेकर बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी की आलोचना करने के कुछ घंटों बाद ही बीजेपी के एक वरिष्‍ठ नेता ने वैसा ही बयान देकर विपक्ष को बैठे बिठाए आलोचना करने का मौका दे दिया. केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा, जो झारखंड की हजारीबाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, अजहर के लिए सम्‍मान सूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल कर डाला. यह प्रश्न संयुक्त् राष्ट्र के मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने से संबंधित था. गौरतलब है कि राहुल गांधी की भी मसूद अजहर को जी कहने को लेकर आलोचना हो चुकी है. मार्च में दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दिल्‍ली पार्टी के एक सम्‍मेलन में बोलते हुए मसूद अजहर के लिए जी का इस्‍तेमाल किया था.


Source: NDTV May 04, 2019 17:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */