अफगानिस्‍तान में महिला पत्रकार की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली - News Summed Up

अफगानिस्‍तान में महिला पत्रकार की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली


काबुल, एएनआइ। अफगानिस्‍तान के काबुल में एक महिला पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी है। इस महिला पत्रकार का नाम मीना मंगल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वो संसद की सांस्कृतिक सलाहकार भी थीं।टोलो न्यूज के अनुसार मीना यहां तीन स्थानीय टीवी नेटवर्क में न्यूज एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। रविवार सुबह बंदूकधारियों द्वारा ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।मंगल ने हाल ही में अपने सोशल-मीडिया पेज पर पोस्ट कर बताया था कि उन्हें अज्ञात लोगों से मौत की धमकी मिल रही थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मोटरसाइकिल पर एक बंदूकधारी ने बाजार में पहले हवा में चार राउंड गोली चलाई। इसके बाद उन्होंने मंगल को गोली मार दी।मंगल ने एक दशक से अधिक समय तक निजी एरियाना टीवी, पश्तो भाषा की चैनल लामार और राष्ट्रीय चैनल शमशाद टीवी के लिए एंकर के रूप में काम किया है। वे अफगान महिलाओं और लड़कियों के हक के लिए काम करती थीं। इसके लिए वो सोशल-मीडिया पेज भी चलाती थीं। मंगल ने 2017 में अपनी मर्जी के खिलाफ अरेंज मैरिज के लिए मजबूर किये जाने और तलाक लेने की प्रक्रिया से गुजरने के बारे में विस्तार से लिखा था। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बम विस्फोट में अब-तक कुल 15 पत्रकार मारे जा चुके हैं , जिनमें से नौ की एक ही दिन मौत हो गई थी।गौरतलब है कि तालिबान नेताओं ने हाल ही में अमेरिकी वार्ताकारों के साथ शांति वार्ता में कहा है कि वे अब लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं के लिए रोजगार के खिलाफ अपने प्रतिबंध पर जोर नहीं दे रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकार के लिए काम करने वाले कार्यकर्तायों ने इस दावे चिंता जाहिर की हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि शांति समझौते से तालिबान युग की वापसी हो सकती है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Tanisk


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 11:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */