Hindi NewsLocalRajasthanBarmerTook To Hospital After Stomach Ache, Arrested The Accused By Recording The Statement Of The Minorअपेंडिक्स की जांच की तो लड़की प्रेग्नेंट निकली: पेट दर्द होने पर 16 साल की लड़की को परिजन अस्पताल ले गए थे, आरोपी गिरफ्तारबाड़मेर जिले में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसके अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया। अपेंडिक्स की जांच में पता चला कि वह दो माह की प्रेग्नेंट है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार करीब पांच दिन पहले रामसर इलाके की नाबालिग को पेट दर्द होने पर बाड़मेर जिला अस्पताल ले जाया गया। नाबालिग को अपेंडिक्स की बीमारी है। इस पर डॉक्टरों ने जांच के लिए जोधपुर रेफर कर दिया। 19 अक्टूबर की शाम को जोधपुर उम्मेद अस्पताल में नाबालिग के अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ।जांच में डॉक्टरों ने पाया कि नाबालिग को दो माह का गर्भ है। ऑपरेशन होने के कारण लड़की बेहोश थी। अगले दिन 20 अक्टूबर को नाबालिग को होश आने के बाद उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में नाबालिग का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया।पुलिस ने आरोपी छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।रामसर थानाधिकारी सहीराम ने बताया कि बयान में बालिका ने छोटू सिंह पुत्र शोभ सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चौहटन डीएसपी कर रहे हैं। बालिका ने बताया कि छोटू ने दो महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था।
Source: Dainik Bhaskar October 23, 2021 20:19 UTC