अपराध / पापा का दोस्त बनकर बच्ची को घर के बाहर से उठा ले गया, दुष्कर्म कर दो घंटे बाद लावारिस छोड़ गया - News Summed Up

अपराध / पापा का दोस्त बनकर बच्ची को घर के बाहर से उठा ले गया, दुष्कर्म कर दो घंटे बाद लावारिस छोड़ गया


शास्त्री नगर इलाके में मदीना कॉलोनी की घटनाजेके लॉन अस्पताल में चल रहा है बच्ची का उपचारDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 01:09 PM ISTजयपुर. शहर के शास्त्री नगर थाना इलाके में सोमवार देर शाम को एक युवक सात साल की बच्ची को उसके पापा का दोस्त बनकर अगवा कर ले गया। इसके बाद अमानीशाह के नाले में बच्ची से दुष्कर्म किया और करीब दो घंटे बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में लावारिस छोड़कर भाग गया।वारदात का पता चलने पर परिजनों ने बच्ची को कांवटियां अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बच्ची को जेके लॉन अस्पताल रैफर कर दिया गया। इस बीच सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ कांवटिया अस्पताल में जमा हो गई। चारों तरफ के रास्ते बंद कर दिए। आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर शास्त्री नगर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर देर रात ही आरोपी की तलाश में निकल गईं। माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी समझाइश करने लगे लेकिन गुस्साए लोग मानने को तैयार नहीं थे। रात डेढ़ बजे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद भीड़ ने इंदिरा नगर कॉलोनी में वाहनों के शीशे फोड़ दिए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोमवार दोपहर तक आरोपी का पता नहीं चल सका।मामले में पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची पूर्णतया सुरक्षित है और अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में है। दोषी की तलाश और गिरफ्तारी हेतु जयपुर पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है। कृपया इन अफवाहों पर विश्वास ना करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।मंगलवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी दुष्कर्म की शिकार बच्ची से मुलाकात करने जेके लोन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स और बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। बच्ची से भी मिले। प्रताप सिंह ने कहा कि बच्ची की हालत में सुधार है। मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। ऐसे दुष्कर्मियों के लिए कोई जगह नहीं है। उसे कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मामले में राजनीति ना करें।


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 07:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */