वहीं अमित शाह ने यह भी जोर देकर देकर कहा है कि हिंदू शरणार्थियों के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन बिल लाकर सभी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी. इससे पहले शाह ने चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें यह बात सर्वमान्य रूप से सामने आयी है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने '' की नीति है और हम उसको हर पल निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. भारत को तोड़ने की बात करने वालों को मिलेगा जवाब - अमित शाह
Source: NDTV July 02, 2019 07:30 UTC