Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDead Body Found In Bassi Jaipur Man Who Came To Interview From Andhra Pradesh In Jaipur Was Killed By PoisoningAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअपराध: आंध्रप्रदेश से जयपुर में इंटरव्यू देने आए युवक की जहर देकर हत्या, दो दिन बाद दर्ज हुई एफआईआरजयपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर के बस्सी इलाके में तीन दिन पहले मिला था मनु का शव। आईआईटी कानपुर से पास आउट मनु यहां इंटरव्यू के लिए आया था। लूटपाट के लिए उसकी हत्या की आंशका है।तीन दिन पहले फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट उतरा, बस्सी इलाके में एक ढाणी में मिली लाशआंध्रप्रदेश से जयपुर में एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए आए एक युवक की जहरखुरानी कर हत्या का मामला सामने आया है। गत 5 फरवरी की रात को फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे युवक की लाश जयपुर आगरा हाइवे पर बस्सी इलाके में भोपलावतों की ढाणी में मिली थी। इसके बाद उसके चाचा ने बस्सी थाने में रविवार रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहर देकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। केस की जांच बस्सी थानाप्रभारी सोहनलाल कर रहे है।जानकारी के अनुसार मृतक मनु रस्तौगी (33) तिरुपति, आंध्रप्रदेश का रहने वाला था। वह एक निजी कंपनी में जॉब के सिलसिले में इंटरव्यू देने 5 फरवरी को रात को जयपुर आया था। वह आईआईटी कानपुर से पास आउट था। जयपुर पहुंचने पर उसने परिजनों को बताया कि वह यहां अपने दोस्त डॉ. संकल्प के पास ठहरेगा। उसकी अपने दोस्त डॉ. संकल्प से मोबाइल फोन पर बातचीत भी हुई कि वह उसके साथ ही घर पहुंचकर डिनर करेगा।अपने दोस्त के घर नहीं पहुंचा, मोबाइल फोन भी बंद आने लगा तब गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाईपुलिस के मुताबिक काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर मनु के दोस्त डॉ. संकल्प ने उसे फोन किया। तब मनु का फोन बंद आने लगा। चिंता होने पर संकल्प ने मनु के परिजनों से संपर्क कर मनु के घर नहीं पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद गांधी नगर थाना, जयपुर में मनु की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तलाश शुरु की। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों में मनु की फोटो भेजकर तलाश करवाने को कहा।तब 5 फरवरी को ही रात करीब 12 बजे मनु की लाश जयपुर आगरा हाइवे पर बस्सी इलाके में बैनाड़ा मोड़ से पहले भोपलावतों की ढाणी में कच्चे रास्ते पर एक फार्महाउस के बाहर लावारिस हालत में पड़ी नजर आई। शव की पहचान होने पर एसएमएस अस्पताल में शव को रखवाया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में मौत विषाक्त पदार्थ के खाने से जानकारी सामने आई। घटनास्थल पर उसकी जेब से एक मास्क, रुमाल और शैंपू के पाउच के अलावा कोई सामान नहीं मिला।चाचा का संदेह- लूटपाट के इरादे से मनु की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से जंगल में फेंकाइस बीच श्रीगंगानगर में रहने वाले मनु के चाचा कुलदीप कुमार रस्तौगी जयपुर पहुंचे। यहां बस्सी थाने में कल रात को हत्या का केस दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने जहर खिलाकर मनु की हत्या कर दी व सबूत मिटाकर जंगल में फेंक दिया। संभावना जताई जा रही है कि मनु को जयपुर में नया यात्री समझकर लूटपाट के नियत से उसे टैक्सी गाड़ी में लिफ्ट दी होगी। इसके बाद लूटपाट की नियत से गांधी नगर के बजाए बस्सी ले जाया गया। वहां मारकर डाल दिया।
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 11:08 UTC