'अपने मास्टर से आगे निकलने की कोशिश न करें', AAP लीडरशिप से अनबन के बीच राघव चड्ढा का नया पोस्ट - News Summed Up

'अपने मास्टर से आगे निकलने की कोशिश न करें', AAP लीडरशिप से अनबन के बीच राघव चड्ढा का नया पोस्ट


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) लीडरशिप से अनबन के बीच पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राघव चड्ढा को अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ग्रीन की किताब "The 48 Laws of Power" पढ़ते हुए देखा जा सकता है।उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब गिफ्ट की। कितनी अजीब बात है कि समय का तालमेल कैसे बैठता है। इसे नजरअंदाज करना मुश्किल था। मैंने पहला चैप्टर खोला जिसके शीर्षक में लिखा है- 'Never outshine the master' जिसका मतलब है कि कभी भी अपने मास्टर से आगे निकलने की कोशिश न करें।"चैप्टर में क्या लिखा है? इस चैप्टर में आगे लिखा है कि अपने बॉस को हमेशा खुद से श्रेष्ठ महसूस करवाएं और उन्हें खुश करने या प्रभावित करने के चक्कर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में हद से आगे न बढ़ें, नहीं तो इसका असर उल्टा हो सकता है। क्योंकि इससे आप उनमें डर और असुरक्षा की भावना जगा सकते हैं। अपने गुरु को उनकी असलियत से कहीं ज्यादा काबिल और बुद्धिमान दिखाएं। ऐसा करने से आप सत्ता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।View this post on Instagram A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88) आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने बीते गुरुवार को राघव चड्ढा को राज्यसभा में अपने उप-नेता के पद से हटा दिया था और पार्टी ने इस पद पर सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त किया। इसके बाद से राघव और आप नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आप ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को चिट्टी लिखकर उन्हें पद से हटाने और पार्टी के वक्त में बोलने का समय नहीं दिए जाने का अनुरोध किया था। आप नेताओं ने राघव पर पार्टी के रुख से अलग चलने और भाजपा के खिलाफ कुछ न बोलेने का आरोप लगाया है। वहीं, राघव ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुद चुप कराए जाने का आरोप लगाया है।आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान राघव चड्ढा की चुप्पी ने कई सवाल खड़े किए थे, हालांकि उन्होंने अनबन की अफवाहों को खारिज कर दिया था। वह आप पार्टी के दूसरे ऐसे सांसद हैं जिनकी पार्टी नेतृत्व के साथ अनबन हुई है।


Source: Dainik Jagran April 06, 2026 14:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */