अपनी आखिरी फिल्म The Sky Is Pink का प्रमोशन भी नहीं करेंगी Zaira Wasim! - News Summed Up

अपनी आखिरी फिल्म The Sky Is Pink का प्रमोशन भी नहीं करेंगी Zaira Wasim!


नई दिल्ली, जेएनएन। ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात ऐलान कर दिया है कि वो एक्टिंग की दुनिया हमेशा के लिए छोड़ रही हैं। जायरा की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अपने पोस्ट में जायरा ने वो वजह भी बताई है जिसकी वजह से वो एक्टिंग नहीं करेंगी।उनके मुताबिक एक्टिंग की दुनिया में आने से वो इस्लाम से दूर हो गई हैं। उनके और अल्लाह के बीच दूरी है। यही वजह है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। जायरा के करियर बात करें तो उन्होंने आमिर खान की बेटी के तौर पर फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘स्काई इज पिंक’ उनकी आखिरी फिल्म होगी।ये भी पढ़ें : Zaira Wasim ने सफाई देने के लिए ट्वीट किया, उल्टा फिर ट्रोल हो गईंजायरा ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान ऐसे वक्त किया है जब वो इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन अब खबरों की मानें तो वो इस फिल्म के प्रमोशन में भी भाग नहीं लेंगी। इस पोस्ट में 'दंगल' गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ने की बात कही थी और इसकी वजह खुद के अल्लाह से दूर होने को बताया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया में हंगामा छिड़ पड़ा है। जायरा वसीम के फैसले को लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग एक्ट्रेस का समर्थन कर रहे हैं।ये भी पढ़ें : Omar Abdulla ने किया सपोर्ट, Taslima Nasreen ने कहा ‘बेवकूफी’! जानें, Zaira के फैसले पर किसने क्या कहाखबरों के मुताबिक, जायरा ने ‘द स्काई इज पिंक’ के मेकर्स से बात की और उन्हें बता दिया कि वह फिल्म के प्रमोशन में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। आपको बता दें कि जायरा का इस तरह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ा हर किसी के लिए काफी शॉकिंग है। कुछ लोग उनके इस फैसले समर्थन कर रहे हैं तो कुछ विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जायरा ने हाल ही में द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी की है।ये भी पढ़ें : ‘Dangal’ गर्ल Zaira Wasim ने किया बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्डPosted By: Nazneen Ahmed


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 12:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */