अनुमान / इस विश्व कप में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी मैच खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी - News Summed Up

अनुमान / इस विश्व कप में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी मैच खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी


रिपोर्ट में दावा, विश्व कप में टीम इंडिया का आखिरी मैच धोनी का भी आखिरी मैच हो सकता हैटीम इंडिया अगर फाइनल में पहुंचकर जीतती है तो यह माही के लिए यादगार विदाई होगीDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 04:02 PM ISTखेल डेस्क. विश्व कप क्रिकेट 2019 में भारत का आखिरी मैच संभवत: टीम इंडिया की जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी का भी आखिरी मैच हो सकता है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। भारत ने मंगलवार रात बांग्लादेश को 28 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अगर विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल और इसके बाद फाइनल भी जीतती है तो यह धोनी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से यादगार विदाई होगी।आगे खेलने की संभावना कमनाम गुप्त रखने की शर्त पर एजेंसी से बातचीत में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, “आप धोनी के बारे में कुछ कह नहीं सकते लेकिन लगता नहीं है कि इस विश्व कप के बाद वो टीम इंडिया की जर्सी में खेलेंगे। यहां ये भी याद रखना होगा कि धोनी ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला अचानक लिया था। इसलिए, उनके बारे में कोई भी भविष्यवाणी करना कठिन है।”टी20 वर्ल्ड कप पर नजरएमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति का कार्यकाल अक्टूबर तक है। अगले साल टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होना है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया में बदलाव का सिलसिला इसके पहले ही शुरू हो जाएगा। इसकी वजह ये है कि नई चयन समिति नए खिलाड़िओं को परखने के लिए पर्याप्त समय चाहेगी। हालांकि, धोनी के संन्यास का मसला बहुत संवेदनशील विषय है, इसलिए इस बारे में कोई आधिकारिक तौर पर बात करने को तैयार नहीं है। वो भी ऐसे वक्त जबकि टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।सचिन और सौरव ने उठाए हैं सवालविश्व कप के 7 मैच में धोनी ने 93 के स्ट्राइक रेट से कुल 223 रन बनाए हैं। हालांकि, स्ट्राइक रोटेट करने और बड़े शॉट खेलने की उनकी क्षमता पर अब सवाल उठने लगे हैं। सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली ने भी धोनी के खेल को लेकर खुशी जाहिर नहीं की है। टीम इंडिया के एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “टीम प्रबंधन को 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ही धोनी पर फैसला लेना चाहिए था। हालंकि, फिर ये तय किया गया कि उन्हें इस विश्व कप तक खिलाया जाए। अब हम सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। लिहाजा, औसत प्रदर्शन के बावजूद माही का बचाव किया जा रहा है। धोनी से कोई नहीं पूछ सकता कि वो कब संन्यास लेंगे लेकिन विश्व कप के बाद हालात बिल्कुल अलग होंगे।”


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 10:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */