Hindi NewsLocalRajasthanPaliJaloreThe Body Of A Person Who Came Out Of The House At Night Was Found In The Bushes, Blood stained Sticks Found Nearbyअधेड़ का लाठी से पीट-पीट कर मर्डर: रात को घर से निकले व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला, पास में मिली खून से सनी लाठीजालोर एक दिन पहलेकॉपी लिंकसुनसान जगह पर मिला अधेड़ का शव।जालोर जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के फैदानी गांव में एक अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रतनलाल व जसवंतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान फैदानी निवासी मंगलाराम भील (45) पुत्र भूबाजी के रूप के हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को जसवंतपुरा से रामसीन आ रही टोल रोड के किनारे स्थित महादेव मंदिर के पास झाड़ियों में खून से लथपथ शव मिला।लाठी से पीट-पीट कर हत्यामंगलाराम भील की हत्या लाठी से पीट-पीट कर की गई है। शव के पास खून से सनी लाठी भी मिली है। हालांकि अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पहुंचे। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जताया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक देर रात किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। घटनास्थल के पास बाइक भी मिली है। फिलहाल परिजनों ने मामला दर्ज नहीं करवाया है।
Source: Dainik Bhaskar November 22, 2021 10:34 UTC