अजाक्स ने टॉटेनहैम को 38 साल बाद हराया, सेमीफाइनल के पहले लेग में 1-0 से जीत दर्ज की - Dainik Bhaskar - News Summed Up

अजाक्स ने टॉटेनहैम को 38 साल बाद हराया, सेमीफाइनल के पहले लेग में 1-0 से जीत दर्ज की - Dainik Bhaskar


Dainik Bhaskar May 01, 2019, 03:15 AM ISTअजाक्स के लिए वान डी बिक ने गोल किया, दोनों टीमों के बीच दूसरे लेग का मैच 9 मई को होगाअजाक्स को टॉटेनहैम के खिलाफ पिछली जीत 29 सितंबर 1981 को मिली थीखेल डेस्क. चैम्पियंस लीग के पहले सेमीफाइनल के पहले लेग में नीदरलैंड के क्लब अजाक्स ने इंग्लैंड के क्लब टॉटेनहैम हॉटस्पर को 1-0 से हराया। उसके लिए वान डी बिक ने 15वें मिनट में गोल किया। अजाक्स को टॉटेनहैम के खिलाफ 38 साल बाद जीत मिली। पिछली बार उसने यूरोपियन कप विनर्स कप में टॉटेनहैम को 3-1 से हराया था। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए, इनमें अजाक्स ने दो और टॉटेनहैम ने एक में जीत दर्ज की।सेमीफाइनल का दूसरा लेग अजाक्स के होमग्राउंड पर 9 मई को खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिए टॉटेनहैम को इस मैच में पहले 1-0 के अंतर को खत्म करना होगा। इसके बाद अजाक्स के मुकाबले ज्यादा गोल भी करने होंगे। दूसरे लेग में जिस टीम को जीत मिलेगी, वह फाइनल में बार्सिलोना या लिवरपूल के खिलाफ खेलेगी।अजाक्स को मैच में मिले दो यलो कार्डमैच के 30वें मिनट में अजाक्स के टैगलियाफिको को मैच का पहला यलो कार्ड दिखाया गया। हाफटाइम से पहले टॉटेनहैम के वर्टोंगेन चोटिल हो गए। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 63वें मिनट में अजाक्स के वेल्टमैन को मैच का दूसरा यलो कार्ड दिखाया गया। टॉटेनहैम के किसी खिलाड़ी को यलो या रेड कार्ड नहीं मिला।टॉटेनहैम पहली बार नॉकआउट राउंड में गोल नहीं कर सकाटॉटेनहैम की टीम पहली बार इस सीजन के नॉकआउट राउंड में गोल नहीं कर सकी। उसने इससे पहले जर्मनी के बोरुसिया डॉर्टमंड को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराया। इसके बाद इंग्लैंड के मैनचेस्टर सिटी को क्वार्टर फाइनल में शिकस्त दी। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाफ चारों मैच में गोल किए थे।👏 Ajax defender Matthijs de Ligt = youngest player to captain a side in the #UCL semi-finals (19 years, 261 days). pic.twitter.com/H8L7loxqz0 — UEFA Champions League (@ChampionsLeague) April 30, 2019टॉटेनहैम के मुकाबले अजाक्स की पासिंग एक्यूरेसी 3% ज्यादाटीम शॉट ऑन टारगेट शॉट ऑफ टारगेट कॉर्नर बॉल पजेशन पास पास एक्यूरेसी यलो कार्ड टॉटेनहैम 1 7 3 52% 476 72% अजाक्स 2 3 3 48% 458 75% 2टॉटेनहैम दूसरी बार सेमीफाइनल खेल रहीचैम्पियंस लीग में टॉटेनहैम की टीम दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। पिछली बार 1962 में उसे पुर्तगाल के क्लब बेनफिसा ने फाइनल में जगह बनाने से रोक दिया था। अजाक्स की टीम 1997 के बाद पहली बार चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची है। तब वह मैच युवेंटस ने जीतकर उसका फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया था।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 18:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */