मुंबई। अक्षय कुमार और नुपुर सेनन के एल्बम सॉन्ग फिलहाल को लोगों ने खूब पसंद किया गया। गाने को सुनकर और देखकर कोई भी इमोशन और प्यार में पड़ा इंसान रो सकता हैं। यूट्यूब पर तक 541 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं। गाने में दो प्यार करने वालों की अधूरी कहानी को दिखाया गया था, इस अधूरी कहानी को पूरा करने के लिए अक्षय कुमार फिलहाल 2 लेकर आ रहे हैं।पंजाबी सिंगर बी प्राक की आवाज में गाया गया सॉन्ग फिलहाल में दिखाया गया था कि नुपुर सेनन और अक्षय कुमार एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं लेकिन अक्षय कुमार के सामने नुपुर सेनन के पिता अपनी इज्जत के लिए पगड़ी रख देते हैं इस लिए अक्षय नुपुर से अलग हो जाते हैं। अक्षय पेशे से डाक्टर होते हैं।अक्षय कुमार के हॉस्पिटल में एक एक्सिडेंट केस जाता है। ये एक्सिडेंट किसी और का नहीं बल्कि नुपुर का हुआ होता है। नुपुर का इलाज करते वक्त अक्षय को अपनी पुरानी कहानी याद आ जाती है। दोनों का प्यार एक बार फिर जिंदा हो जाता है लेकिन फिलहाल दोनों कुछ नहीं कर सकते क्योंकि दोनों किसी और के हो चुके हैं। इस कहानी को अब फिलहाल 2 से आगे बढ़ाया जाएगा। एजेंसी
Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 13:18 UTC