अंतिम संस्कार: पूर्व महापौर टाक की देह पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग - News Summed Up

अंतिम संस्कार: पूर्व महापौर टाक की देह पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurThe Body Of Former Mayor Tak Dissolved In Panchatatva, People Gathered To See The Last VisionAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअंतिम संस्कार: पूर्व महापौर टाक की देह पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोगजोधपुर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकनगर निगम के पूर्व महापौर शिवलाल टाक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सिवांची गेट स्थित कुम्हार मोक्षधाम पर किया गया। उनके पुत्र जगदीश टाक ने मुखाग्नि दी। अपराह्न बाद उनकी शवयात्रा जलजोग सर्किल स्थित निवास से रवाना होकर सिवांची गेट स्थित श्मशान स्थल पर पहुंची।अंतिम यात्रा से पहले शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से टाक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए गए। पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व महासचिव सुरेश व्यास ने टाक के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा ओढ़ाकर सम्मान दिया।उत्तर निगम महापौर कुंती देवड़ा व दक्षिण निगम महापौर वनिता सेठ ने भी पार्षदों के साथ निवास स्थान पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने टाक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टाक का निधन जोधपुर के लिए अपूर्णीय क्षति है। जोधपुर के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं कुम्हार (प्रजापति) युवा मंच संस्थान की ओर से भी टाक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Source: Dainik Bhaskar February 27, 2021 01:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */