Hindi NewsLocalMpBhopalMP Budget Session 2026 Debate LIVE Update; BJP Congress MLA Drugs Market | Schools TransportMP विधानसभा बजट सत्र, सरकार ने माना: आनंदपुर ट्रस्ट का दस एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा, 5200 एकड़ से अधिक है भूमिबृजेन्द्र मिश्रा/विजय सिंह बघेल।भोपाल 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकविधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि अशोकनगर जिले में संचालित आनंदपुर ट्रस्ट के पास 5200 एकड़ से अधिक भूमि है। इनमें से कुछ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने की बात मंत्री ने स्वीकार की है। विधायक इंजीनियर हरिबाबू राय के प्रश्न के उत्तर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने विधानसभा में यह जानकारी दी है। मंत्री वर्मा ने कहा है कि अशोकनगर के ग्राम बांसाखेड़ी में 0.618 हेक्टेयर तथा वन विभाग के आनंदपुर वन खंड, ईसागढ़ क्षेत्र की 3.52 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर ट्रस्ट द्वारा कब्जा किया गया है। कुल मिलाकर लगभग 10 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण दर्ज किया गया है।ट्रस्ट के पास 5200 एकड़ से अधिक जमीन सवाल के जवाब में बताया गया है कि आनंदपुर ट्रस्ट के नाम पर तहसील ईसागढ़ के 11 स्थानों आनंदपुर, नैथाई, दयालपुर, जमडेरा, शांतपुर, कुलवार, सकर्य, गोपालपुर, ईसागढ़, बहेरिया और आकलोन में लगभग 4811 एकड़ (1948 हेक्टेयर) भूमि दर्ज है। इसके अलावा अशोकनगर तहसील के बांसाखेड़ी, पवारगढ़ और कस्बा अशोकनगर में 157.77 हेक्टेयर जमीन ट्रस्ट के नाम पर है। सबसे अधिक भूमि आनंदपुर, दयालपुर, शांतपुर, गोपालपुर और जमडेरा में स्थित है। विधायक ने सरकार से यह भी पूछा कि ट्रस्ट ने अनुसूचित जनजाति के लोगों से कितनी जमीन खरीदी है। इस संबंध में भी सरकार की ओर से लिखित जवाब प्रस्तुत किया गया।पहले भी विवादों में रहा ट्रस्ट गौरतलब है कि एक महीने पहले आनंदपुर ट्रस्ट उस समय विवादों में आया था, जब उस पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जे के मुद्दे ने भी मामला गंभीर बना दिया था। इसी संदर्भ में विधानसभा में यह प्रश्न उठाया गया।इससे पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित अडानी के कोल ब्लॉक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं।सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूरा मुआवजा नहीं मिला, जबकि कुछ बाहरी लोगों को भुगतान किया गया। उन्होंने दावा किया कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15,94,990 रुपए और यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह को 14,42,482 रुपए मुआवजा दिया गया है, और इस मामले की जांच विधानसभा समिति से कराने की मांग की।कांग्रेस विधायक जांच समिति गठित करने की मांग पर अड़े रहे। अध्यक्ष के आश्वासन के बावजूद वे संतुष्ट नहीं हुए और विरोध जारी रखा। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।सदन की कार्यवाही से वॉकआउट के बाद कांग्रेस ने नारेबाजी की।बीजेपी विधायक बोले- मालवा में बढ़ रहा नशे का कारोबारइधर, जावरा से बीजेपी विधायक राजेंद्र पांडे ने कहा कि मालवा क्षेत्र हमेशा शांत रहा है, लेकिन यहां अवैध नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांजा, अफीम और डोडा चूरा के बाद अब एमडी ड्रग्स भी बनाई जा रही है। नशे की आड़ में अवैध हथियारों की तस्करी भी हो रही है। उन्होंने शासन और प्रशासन से इस पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।इन विभागों के बजट पर हुई चर्चास्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागस्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभागउच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास व रोजगार विभागसंस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभागपरिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चेकपोस्ट बंद करने के बाद भी हो रही अवैध वसूली पर जमकर घेरा। सिंघार ने मंत्री सिंह से पूछा कि जब परिवहन चेकपोस्ट बंद हैं तो वह कौन लोग है जो बिना ड्रेस पहने और बिना आदेश के पूरे प्रदेश में जमकर वसूली कर रहे हैं।सिंघार ने आरोप लगाया कि चेक पोस्ट को सरकार ने घोषित तौर पर बंद करके वाहवाही लूटी, लेकिन पिछले दरवाजे से पूरे प्रदेश में लूट मचा रखी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सख्त निर्देशों और पत्र के बाद बंद कर दिया था,,,अब परेशान ट्रक ड्राइवर सोशल मीडिया के जरिए फिर से केंद्रीय मंत्री गडकरी से प्रदेश के चेक पोस्ट की अवैध वसूली के छुटकारा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।कौशल विकास विभाग के जवाब में रोजगार दिए जाने को लेकर हंगामा हो गया। मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे थे। बमुश्किल मंत्री इंदर परमार बता पाए कि 90 हजार लोगों को रोजगार दिया। सदन में कांग्रेस विधायकों ने जब काफी देर तक रोजगार पर मंत्री को घेरा तो विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जवाब आ गया है और इसके बाद अनुदान मांगों पर मत लेते हुए बजट पारित कर सदन की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।उमंग सिंघार सदन में यह भी कहा कि परिवहन मंत्री परिवहन विभाग से सोने की इंटें निकल रही हैं अब तो चेत जाइएविधानसभा की कार्यवाही के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए….
अपडेट्स 01:19 PM 26 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक रजक-धोबी समाज को अनुसूचित जाति और मांझी-केवट-मल्लाह समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की मांग कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा में रजक-धोबी समाज को अनुसूचित जाति और मांझी-केवट-मल्लाह समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की मांग उठाई। 01:17 PM 26 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद विभाग का बजट मंजूर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के बा