Hindi NewsLocalRajasthanSikarSikar Bus Accident: Youth Dies Under Rear Tyre | Auto Collisionप्राइवेट बस ने ऑटो को मारी टक्कर,उछलकर गिरा युवक: बस के पिछले टायर के नीचे आने से मौत, ताऊ के देहांत पर जागरण का सामान देने जा रहा थासीकर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकबस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक का सिर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सीकर में एक प्राइवेट बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो ड्राइवर के पास बैठा युवक उछलकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक का सिर बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सीकर के कोतवाली थाना इलाके में होम्योपैथिक हॉस्पिटल के पास रविवार को हादसा हुआ। दीनदयाल (19) पुत्र केशरदेव निवासी रामपुरा रोड की मौत हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।ताऊ के जागरण कार्यक्रम के लिए सामान देने गया थामृतक दीनदयाल (19) पुत्र केशरदेव निवासी रामपुरा रोड है। वह बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। दीनदयाल के परिवार में ताऊ की मौत हो गई थी। ऐसे में रात को जागरण कार्यक्रम था। दीनदयाल और उसका चचेरा भाई ऑटो लेकर सीकर में घंटाघर के पास स्पीकर देने के लिए गए थे। स्पीकर देने के बाद वह लोग वापस लौट रहे थे।मृतक दीनदयाल (फाइल फोटो)बस की टक्कर से उछलकर गिरा, टायर के नीचे आने से मौत ऑटो ड्राइवर के पास दीनदयाल साइड में बैठा हुआ था। इसी दौरान होम्योपैथिक अस्पताल के गेट के सामने दूसरी साइड से आ रही बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दीनदयाल उछलकर नीचे गिर गया। ऐसे में उसका सिर बस के पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद बस स्टाफ ने ऑटो ड्राइवर की कॉलर पकड़कर उसे धमकी दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे छुड़वाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- बस ड्राइवर तेज गति सेचला रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ।पुलिस ने दोनों गाड़ियों को थाने में रखवाया कोतवाली पुलिस थाने के ASI तूफान सिंह ने बताया- प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। फिलहाल दोनों वाहनों को थाने पर खड़ा करवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा।