Hindi NewsLocalUttar pradeshMeerutMuzaffarnagar Woman Cop Kidnapped Hours Before Weddingशादी के पहले कॉन्स्टेबल दुल्हन किडनैप: मेरठ में पिता बोले- हिस्ट्रीशीटर ले गया; 8 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कियामेरठ 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकमेरठ में शादी के कुछ घंटे पहले हिस्ट्रीशीटर ने महिला कॉन्स्टेबल को किडनैप कर लिया। रविवार शाम को बारात आनी थी। सुबह लड़की लापता हो गई। पिता ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई। वहीं, पुलिस का दावा है कि लड़की अपनी मर्जी से गई है।पुलिस की 4 टीमें बरामदी के लिए लगाई गईं। पुलिस ने कॉन्स्टेबल और आरोपी अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली। इसमें दोनों की बातचीत के सबूत मिले हैं। पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल को करीब 8 घंटे में ही बरामद कर लिया है। रविवार शाम पुलिस उसे मवाना थाने लेकर पहुंची। यहां एसपी देहात ने उससे पूछताछ की।हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला कॉन्स्टेबल को कहां से बरामद किया गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर कहां है? एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- सोमवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। लड़के वालों ने आज बारात लाने से इनकार कर दिया है। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सादान का है।मवाना थाने में महिला कॉन्स्टेबल से SP देहात ने पूछताछ की। रात में महिला को पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।अब जानिए पूरा मामला…अकबरपुर सादान की रहने वाली महिला कॉन्स्टेबल की रविवार रात बारात आनी थी। इससे पहले सुबह बदमाश ने महिला कॉन्स्टेबल का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो हंगामा मच गया।महिला कॉन्स्टेबल के पिता ने थाने पहुंचकर शिकातय दर्ज कराई। उन्होंने बताया- मेरी बेटी अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाने में तैनात है। आज 8 फरवरी को उसकी शादी थी। मीरापुर के गांव खेड़की गांव से बारात आनी थी।इससे पहले ढीकोली के रहने वाला अंकित मेरी बेटी को किडनैप करके ले गया है। अंकित का आपराधिक रिकॉर्ड है। मेरी बेटी की जान को खतरा है।तस्वीर रविवार शाम की है। मवाना थाने पर SP देहात समेत भारी फोर्स मौजूद रही।कॉल कर बोली- अपनी मर्जी से जा रही हूं पुलिस के मुताबिक, परिवार जब थाने पहुंचा था तो उसके कुछ देर बाद ही महिला कॉन्स्टेबल का घर के एक मोबाइल फोन पर कॉल आया। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से जा रही है। उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।उसने यह भी कहा कि वह बालिग है और अपना अच्छा-बुरा सब समझती है। हालांकि, परिवार इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। CO पंकज लवानिया ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।ये आरोपी अंकित मवाना का हिस्ट्रीशीटर है। कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया है।मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है अंकित आरोपी अंकित ठाकुर मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मई-2025 में उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक शराब के ठेके पर लूट की थी। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की थी। मुठभेड़ के बाद आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान अंकित के एक पैर में गोली भी लगी थी। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है।लड़की के पिता की तबीयत हुई खराब शादी से चंद घंटे पहले बेटी के अपहरण से परिवार सदमे में है। चर्चा है कि सिपाही के पिता की तबीयत खराब हो गई है। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसने यह रिश्ता कराया था, वह शख्स भी महिला सिपाही के घर पहुंच गया है। उधर, लड़के पक्ष से भी फोन पर लगातार बात की जा रही है।---------------------ये खबर भी पढ़िए-गाजियाबाद सुसाइड- जब बेटियां कूदीं, पिता तीसरी बीवी संग था:2 बीवियां दूसरे कमरे में; सुसाइड नोट पर राइटिंग किसकी, पता नहींगाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के बाद पुलिस ने पिता चेतन और उनकी 3 बीवियों के बयान दर्ज किए हैं। सामने आया कि जिस वक्त बच्चियों ने सुसाइड किया, चेतन अपनी तीसरी पत्नी टीना (मुस्लिम महिला) के साथ अलग कमरे में था। जबकि सुसाइड के बाद उसने बयान दिया था- मैं सुजाता, हिना, टीना और बच्चों के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। पढ़ें पूरी खबर….