मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को वृंदावन स्थित मलूक पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष दर्शन-पूजन किया। पीठ परिसर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले गोपूजन कर अपने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वे समाधि स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।भागवत के आगमन को लेकर मलूक पीठ परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और संगठन पूरी तरह सतर्क नजर आए।यह भी पढ़े : ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान में ‘सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन’, एक रात में तबाही की चेतावनी
Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 17:29 UTC