नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। राजोद थाना क्षेत्र के गांव गोंदीखेड़ा चारण में मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के मामले में हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला कि यह लूट नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। इसे पत्नी प्रियंका ने ही प्रेमी और साथियों की मदद से अंजाम दिलाया। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रियंका के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे, पति बाधा बन रहा था। इस कारण उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई।वारदात की रात का सच: बेरहमी से पीट-पीटकर ली जान वारदात की रात आरोपितों को घर में प्रवेश दिलाया गया और देवकृष्ण को अलग कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। सोमवार रात हुई इस घटना में पहले बदमाशों द्वारा घर में घुसकर दंपती से मारपीट, पत्नी को बंधक बनाना और लाखों के आभूषण व नकदी लूटने की कहानी सामने आई थी, लेकिन जांच के दौरान मामले की दिशा ही बदल गई।
Source: Dainik Jagran April 07, 2026 17:30 UTC