6/7 ब्लश और लिप कलर का मैचयह एक कॉमन गलती है, जो ज्यादातर महिलाएं मेकअप करते समय करती हैं। ज्यादा और डार्क ब्लश यूज करने से चेहरा अजीब दिखेगा। इसकी जगह हल्का और लिप कलर से मैच करता हुआ ब्लश यूज करें। फेयर स्किन टोन की महिलाओं को रोज पिंक और पीच शेड का ब्लश यूज करना चाहिए। वहीं, मीडियम स्किन टोन होने पर महिलाओं को ये एडवांटेज मिल जाता है कि वे किसी भी कलर टोन का ब्लश यूज कर सकती हैं, जो लिप कलर से मैच करे। डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं को कोरल, ऑरेंज, बेरी और ब्रोंज कलर को लेकर ऐक्सपेरिमेंट्स करने चाहिए।
Source: Navbharat Times June 10, 2019 07:07 UTC