priyanka gandhi attacks on bjp: बीजेपी को मदद करने से पहले मरना पसंद करूंगी: प्रियंका गांधी वाड्रा - i would rather die than help bjp in any way - News Summed Up

priyanka gandhi attacks on bjp: बीजेपी को मदद करने से पहले मरना पसंद करूंगी: प्रियंका गांधी वाड्रा - i would rather die than help bjp in any way


MEGA EXCLUSIVE | I'd rather die than help BJP in any way. The people of Amethi know my brother Rahul very well, the… https://t.co/aoqaSEoIUM — TIMES NOW (@TimesNow) 1556788141000कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले वह मरना पसंद करेंगी। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचीं प्रियंका ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मैंने साफ कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। ज्यादातर सीटों पर हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं। मैं बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी। हमने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो या तो दमखम से लड़ रहे हैं या बीजेपी के वोट काट रहे हैं।'इस दौरान प्रियंका गांधी ने ऊंचाहार विधानसभा से एसपी के विधायक मनोज कुमार पांडेय की ओर से आयोजित जनसभा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को समर्थन के लिए धन्यावाद देते हुए कहा, 'हम सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए लड़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मीडिया ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया। मैंने साफ कहा था कि कांग्रेस अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है। सभी जगहों पर हमारे प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।’स्मृति ईरानी को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी और रायबरेली की जनता बहुत स्वाभिमानी है। ये इनके बहकावे में नहीं आएगी। इस बार दोनों ही सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। उन्होंने कहा, ‘मैंने बच्चों को नारे लगाने से रोका, जो मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री के बारे में सही नहीं थे। बीजेपी ने टेप को जारी किया और उस हिस्से को हटा दिया जहां मैं उन्हें रोकती हुई दिखाई दे रही हूं।’गौरतलब है कि कि एसपी-बीएसपी गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। यहां पर गठबंधन कांग्रेस का समर्थन कर रहा है। सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा ने पुराने कांग्रेसी दिनेश सिंह बीजेपी से मैदान में हैं।


Source: Navbharat Times May 02, 2019 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */