narednra modi bishkek tour: पीएम मोदी के लिए अपना एयरस्पेस खोलने को बेताब है पाकिस्तान - pakistan says it will specially open its airspace for pm modi's vvip aircraft - News Summed Up

narednra modi bishkek tour: पीएम मोदी के लिए अपना एयरस्पेस खोलने को बेताब है पाकिस्तान - pakistan says it will specially open its airspace for pm modi's vvip aircraft


भारत ने पीएम नरेंद्र मोदी के बिश्केक दौरे के लिए उनके विमान को पाकिस्तान के ऊपर से न उड़ाने का फैसला किया है। वहीं, ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान को इस पर यकीन नहीं हो रहा है और इस फैसले के बावजूद उसने कहा है कि वह शंघाई को-ऑपरेशन सम्मलेन में हिस्सा लेने जा रहे पीएम मोदी के वीवीआईपी विमान के लिए अपने एयरस्पेस को विशेष रूप से खोलेगा। उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि पीएम मोदी का वीवीआईपी विमान ओमान, ईरान और मध्य एशियाई देशों के ऊपर से उड़ान भरते हुए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेगा।भारत का यह कदम जहां पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की कोशिश लग रही है वहीं इस्लामाबाद भारतीय पीएम के लिए अपने एयरस्पेस खोलने को बेकरार दिख रहा है। पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने कहा कि सोमवार को उड्डयन विभाग को भारतीय उच्चायोग से हवाई क्षेत्र को खोलने की अर्जी मिली थी। सरकारी रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने सभी पक्षों से परामर्श लेने के बाद पीएम मोदी के विमान के लिए हवाई क्षेत्र खोलने का निर्देश दिया।मंत्री ने कहा कि सद्भावनापूर्ण कदम के तौर पर बिश्केक की मोदी की उड़ान के लिए विशेष रूप से हवाई क्षेत्र को खोला जाएगा। हालांकि भारत ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की बिश्केक की उड़ान के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगा। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान भी बिश्केक में एससीओ के सम्मेलन में भाग ले रहे हैं जिसके बाद से अटकलें थीं कि वह और मोदी सम्मेलन से इतर मुलाकात कर सकते हैं और पुलवामा हमले के बाद द्विपक्षीय संबंधों में आए तनाव को दूर करने पर बात कर सकते हैं लेकिन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच ऐसी कोई बैठक तय नहीं हुई है।वहीं, भारत ने इमरान खान की चिट्ठी द्वारा की गई अपील को ठुकरा दिया था जिसमें उन्होंने बातचीत के जरिए मसले सुलझाने की बात कही थी। भारत ने साफ शब्दों में फिर दोहराया है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती।पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद 26 फरवरी को अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया था। हालांकि, दो हवाई क्षेत्र उसने बाद में खोल दिए थे और शेष 9 पर फैसला लिया जाना बाकी है।


Source: Navbharat Times June 12, 2019 17:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */