loksabha election: प्रियंका गांधी के रोडशो में फंसा मेनका गांधी का काफिला, पुलिस ने कराया पार - maneka gandhi convoy trapped in priyanka gandhi road show in sultanpur - News Summed Up

loksabha election: प्रियंका गांधी के रोडशो में फंसा मेनका गांधी का काफिला, पुलिस ने कराया पार - maneka gandhi convoy trapped in priyanka gandhi road show in sultanpur


उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के रोडशो में बीजेपी नेत्री मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी का काफिला काफी देर तक फंसा रहा। मेनका और वरुण बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली के बाद वापस अपने आवास की ओर जा रहे थे। इस बीच प्रियंका के रोडशो में हजारों की तादाद में शामिल कार्यकर्ताओं के बीच उनका काफिला फंस गया। इसके बाद काफी देर तक स्थानीय ट्रैफिक पुलिस मेनका के काफिले को पार कराने के लिए मशक्कत करती रही।बाद में किसी तरह से पुलिस की मदद से वरुण और मेनका के काफिले को बाहर निकाला जा सका। बता दें कि सुलतानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह मेनका के खिलाफ मैदान में हैं। सिंह के समर्थन में चुनाव-प्रचार के लिए प्रियंका गांधी गुरुवार को सुलतानपुर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने यहां रोडशो किया। प्रियंका के रोडशो में हजारों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।प्रियंका के आगमन से उत्साहित कांग्रेसियों ने उन पर फूलों की बारिश की और 'राहुल गांधी जिंदाबाद', 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद' के नारे भी लगाए। इससे पहले बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी के पक्ष में चुनाव-प्रचार के मद्देनजर अमित शाह ने सुलतानपुर में चुनावी रैली की थी। यहां संकल्प रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एक बार और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना दें। इस बार वह कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे।


Source: Navbharat Times May 09, 2019 16:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */