jadeja manjrekar controversy: जडेजा ने मांजरेकर को दिया जवाब- आपसे दोगुने मैच खेला हूं, लोगों का सम्मान करना सीखें - ravindra jadeja to sanjay manjrekar learn to respect people who achieved - News Summed Up

jadeja manjrekar controversy: जडेजा ने मांजरेकर को दिया जवाब- आपसे दोगुने मैच खेला हूं, लोगों का सम्मान करना सीखें - ravindra jadeja to sanjay manjrekar learn to respect people who achieved


Still i have played twice the number of matches you have played and i m still playing. Learn to respect ppl who hav… https://t.co/rkJqUNSfh8 — Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) 1562160349000भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लोगों का सम्मान करना सीखना चाहिए। पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इससे पहले जडेजा को निशाना बनाते हुए कहा था कि वह इस वक्त ऐसे खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में नहीं देखना चाहते जो किश्तों में परफॉर्म करता हो।जडेजा ने इस पर मांजरेकर को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'आपने जितने मैच खेले हैं, उससे दोगुने मैंने खेले हैं और अब भी खेल रहा हूं। लोगों का सम्मान करना सीखिए जिन्होंने कुछ हासिल किया है। आपकी बकवास में बारे में बहुत कुछ सुना है।'मांजरेकर ने इससे पहले कहा था, 'मुझे वह खिलाड़ी नहीं पसंद आते जो किश्तों में परफॉर्म करते हैं, जैसे कि आजकल रविंद्र जडेजा वनडे में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, टेस्ट मैचों में वह पूरी तरह से गेंदबाज हैं। मैं 50 ओवर क्रिकेट के लिए प्लेइंग-XI में या तो बल्लेबाज या किसी स्पिनर को शामिल करना चाहूंगा।'जडेजा को अभी तक वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में मौका नहीं मिल सका है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप के मौजूदा एडिशन में अभी तक दमदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को मंगलवार को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।अब तक जडेजा ने 151 एकदिवसीय मैचों में 2035 रन बनाए हैं और 174 विकेट हासिल किए जबकि मांजरेकर ने 74 मैचों में 1994 रन बनाए। मांजरेकर ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पूर्व कप्तान धोनी के रवैये पर सवाल उठाए थे और सलामी बल्लेबाज के रूप में लोकेश राहुल की भी आलोचना की थी।


Source: Navbharat Times July 03, 2019 13:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */