india News: जाधव मामले में भारत ने 1 रुपया और पाकिस्तान ने करोड़ों खर्च किए - kulbhushan jadhav case, india 1 while pakistan spent crores - News Summed Up

india News: जाधव मामले में भारत ने 1 रुपया और पाकिस्तान ने करोड़ों खर्च किए - kulbhushan jadhav case, india 1 while pakistan spent crores


हाइलाइट्स जाधव का केस लड़ने के लिए लिए साल्वे ने 1 रुपया लियावहीं पाक ने अपने वकील पर 20 करोड़ से ज्यादा खर्च कियाजाधव का केस लड़ने वाले पाक वकील खावर कुरैशी को 20 करोड़ रुपये दिए गएकुरैशी आईसीजे में केस लड़ने वाले सबसे कम उम्र के वकील भी हैंखावर कुरैशीहरीश साल्वे (बाएं) और पाकिस्तानी वकील खावर कुरैशी (दाएं)इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को मिली करारी मात के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय वकील हरीश साल्वे की जमकर तारीफ होने लगी। पाकिस्तान ने ICJ में जहां दो वकील बदले वहीं, साल्वे अकेले ही दोनों पर भारी पड़े और जाधव की फांसी रुकवाने में कामयाबी पाई। सबसे खास बात यह रही कि देश के जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने पाकिस्तान की जेल में बंद जाधव का केस अंतरराष्ट्रीय अदालत में लड़ने के लिए बतौर फीस महज एक रुपया लिया। वहीं, पाकिस्तान ने जाधव को जासूस साबित करने के लिए अपने वकील पर 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए।साल्वे ने ICJ में पाकिस्तान की बखिया उधेड़ने के लिए जाधव केस की नींव ही वियना संधि के उल्लंघन पर रखी। साल्वे ने अपने तर्कों से न केवल यह साबित किया कि पाकिस्तान ने जाधव को काउंसलर एक्सेस न देकर वियना संधि का उल्लंघन किया है बल्कि भारतीय नागरिक की फांसी की सजा रुकवाने में भी सफल रहे। साल्वे ने अपने तर्कों के जरिए जाधव को भारतीय नागरिक साबित करने में भी सफल रहे। साल्वे के तर्कों के सामने पाकिस्तानी वकली खावर कुरैशी बेदम हो गए। साल्वे की दलीलों के कारण ही ICJ ने 15-1 से भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। उन्होंने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए कई तर्क पेश किए और कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय और बुनियादी कानूनों की धज्जियां उड़ा दीं।गौरतलब है कि नीदरलैंड के हेग स्थित ICJ में भारत की ओर से हरीश साल्वे ने दलीलें पेश कीं। उन्होंने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए कई तर्क पेश किए और कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय और बुनियादी कानूनों की धज्जियां उड़ा दीं। साल्वे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं और उनकी गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी एक दिन की फीस करीब 30 लाख रुपये है लेकिन जाधव का केस उन्होंने महज एक रुपये में लड़ा। वह 1999 से 2002 तक देश के सॉलिसिटर जनरल रहे। उनके पिता एनकेपी साल्वे पूर्व कांग्रेस सांसद और क्रिकेट प्रशासक थे। अप्रैल 2012 में उनका निधन हो गया था।तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 15 मई 2017 को एक ट्वीट में यह जानकारी दी थी कि हरीश साल्वे ने जाधव का केस लड़ने के लिए एक रुपया लिया है। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल देश की संसद नैशनल असेंबली में बजट दस्तावेज पेश किया जिसमें कहा गया कि द हेग में अंतरराष्ट्रीय अदालत ( आईसीजे ) में जाधव का केस लड़ने वाले वकील खावर कुरैशी को 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं।कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक खावर कुरैशी आईसीजे में केस लड़ने वाले सबसे कम उम्र के वकील भी हैं। खस्ता आर्थिक हालात का सामना कर रहे पाकिस्तान के जाधव केस पर इतनी बड़ी राशि खर्च करने पर सरकार को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। वर्ष 2016 के पाकिस्तान के बजट में अग्नि सुरक्षा के लिए 18.3 करोड़, जेल प्रशासन के लिए 3.8 करोड़ और सार्वजनिक सुरक्षा, शोध एवं विकास के लिए 3.1 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए थे।हरीश साल्वेउम्र-64जन्म- धुले, महाराष्ट्र, 22 जून, 1955शिक्षा- बीकॉम, LLBपिता का नाम- एन के पी साल्वेमाता का नाम- अंबृति साल्वेअनुभव-करीब 31 वर्षपुरस्कार- पद्म भूषणहॉबी- म्यूजिक, पियानो बजानाकुलभूषण जाधव केसहिट ऐंड रन केस में सलमान खान की पैरवीटैक्स विवाद में वोडाफोन की पैरवीरामलीला मैदान में दिल्ली पुलिसी की पैरवीआरुषि-हेमराज केस में तलवार दंपत्ती की पैरवीउपहार पीड़ितों के वकीलसुप्रीम कोर्टदेश के हाई कोर्टइंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिसकोर्ट इन इंग्लैंड ऐंड वेल्स


Source: Navbharat Times July 17, 2019 17:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */