imran khan takes help of two nations: रिहाई के लिए नवाज शरीफ ने ली दो मित्र राष्ट्रों से मदद की कोशिश: इमरान खान - nawaz sharif takes help of two friendly countries for his release - News Summed Up

imran khan takes help of two nations: रिहाई के लिए नवाज शरीफ ने ली दो मित्र राष्ट्रों से मदद की कोशिश: इमरान खान - nawaz sharif takes help of two friendly countries for his release


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दो मित्र राष्ट्रों की मदद से अपनी रिहाई कराने का प्रयास किया। मीडिया से बात करते हुए खान ने दोनों देश के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि उन्होंने मुझे केवल संदेश दिया, शरीफ की रिहाई के लिए दबाव नहीं बनाया। खान ने कहा, 'उन्होंने मुझे कहा कि हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे।'इस दौरान उनके साथ वित्त सलाहकार हाफीज शेख और फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अध्यक्ष शब्बार जैदी मौजूद थे। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद 69 वर्षीय नवाज शरीफ 24 दिसंबर 2018 से लाहौर के कोट लखपत जेल में बंद हैं। शरीफ और उनके परिवार ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले राजनीति से प्रेरित थे।शीर्ष अदालत ने मई में, उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी। उसमें चिकित्सा आधार पर जमानत और उपचार के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी गई थी। खान ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराए गए लोगों को तब तक बाहर नहीं जाने दिया जाएगा जब तक कि वह चोरी किय गया धन लौटा नहीं देते।उन्होंने कहा, ‘दलील की अनुमति दी जा सकती है और इस सिलसिले में कोई भी विदेशी देश कुछ नहीं कर सकता। उन्हें (शरीफ और जरदारी) धन का भुगतान करना होगा।’ पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भ्रष्टाचार के मामलों में अपनी भूमिका के कारण नैशनल अकाउंटैबिलिटी ब्यूरो की हिरासत में हैं।


Source: Navbharat Times July 02, 2019 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */