hauz khasi violence: गोयल का आरोप, मंत्री इमरान हुसैन ने भड़काई हिंसा - goyal's accuse, minister imran hussain provoked violence in delhi - News Summed Up

hauz khasi violence: गोयल का आरोप, मंत्री इमरान हुसैन ने भड़काई हिंसा - goyal's accuse, minister imran hussain provoked violence in delhi


चांदनी चौक से दो बार सांसद रहे दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने हौज काजी में हुई हिंसा के पीछे आम आदमी पार्टी के लोगों का हाथ होने का गंभीर आरोप लगाया है। गोयल ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने रात को आकर इस झगड़े को तूल दिया था।गोयल ने कहा, 'लोगों ने बताया है कि पार्किंग को लेकर दो लोगों का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रात को इमरान हुसैन ने भीड़ इकट्ठा की, जिसके बाद हमला हुआ। इसी वजह से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है।' गोयल ने मांग की है कि इस उपद्रव में इमरान हुसैन की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस बारे में पुलिस के आला अधिकारियों से भी बातचीत की है।गोयल ने कहा कि मुझे दुख है कि इलाके के कुछ लोगों ने हमारी आराध्य देवी मां दुर्गा के मंदिर में तोड़फोड़ की, लेकिन इससे ज्यादा दुख इस बात का है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी वोट बैंक की राजनीति के चलते चुप बैठे रहे। उन्होंने भी लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। गोयल ने कहा कि दोनों समुदायों के लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वे अमन-शांति से रहेंगे।


Source: Navbharat Times July 02, 2019 19:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */