gurugram family murder: पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद खुद जान देने वाले डॉक्टर के 4 कुत्ते हुए गुमसुम - gurugram doctor family murder: dogs are very upset - News Summed Up

gurugram family murder: पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद खुद जान देने वाले डॉक्टर के 4 कुत्ते हुए गुमसुम - gurugram doctor family murder: dogs are very upset


उप्पल साउथ एंड सोसायटी हत्याकांड का पता लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों को शवों के पास 4 डॉगी भी मिले थे। पूरे परिवार की एक साथ मौत से चारों डॉगी परेशान हैं। सोमवार को तो सोसायटी के ही एक रेजिडेंट उन्हें अपने घर ले गए थे। इनमें से एक डॉगी पूरी तरह गुमसुम हो गया है। वह न तो कुछ खा रहा है और न भौंक रहा है।मंगलवार सुबह रेजिडेंट्स, आरडब्ल्यूए व मेन्टिनेंस एजेंसी ने मिलकर दिल्ली के एक शेल्टर होम में इन डॉगीज को पहुंचा दिया। सोसायटी के मैनेजर जिले सिंह ने बताया कि कई लोगों ने डॉगी को गोद लेने की इच्छा जाहिर की है। कुछ लोग सोसायटी के ही हैं, जबकि कुछ बाहर के निवासी।अभी इस पर परिवार के रिश्तेदारों से पूछकर ही कोई फैसला लिया जाएगा। तब तक चारों डॉगीज को शेल्टर होम भेजा गया है। उधर, डॉक्टर प्रकाश के परिवारीजन भी इस वारदात को लेकर सकते में हैं, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि कैसे वह पत्नी-बच्चों की हत्या कर सकते थे, जबकि किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं करते थे।डॉक्टर की बड़ी बहन ने कहा कि चार बहनों में वह इकलौते भाई थे और मां का बहुत अच्छे से खयाल रखते थे। उन्हें इस वारदात के पीछे कोई और कहानी होने का शक है।


Source: Navbharat Times July 03, 2019 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */