पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगापति फरीदाबाद ईएसआई अस्पताल में ओटी असिस्टेंट कार्यरत हैसेक्टर-9ए में हुई वारदात, महिला के गले पर मिले निशानवरिष्ठ संवाददाता, गुड़गांवदहेज के लिए टीचर की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला के भाई ने पति समेत 6 लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस भी इसे हत्या ही मान रही है। दहेज के लिए हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंगलवार देर शाम पति को अरेस्ट कर लिया गया।सेक्टर-9ए में रहने वाली हेमलता (28) एमएससी की पढ़ाई कर घर पर ट्यूशन पढ़ाने के साथ ही एक कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाती थी। उसका पति मनीष फरीदाबाद ईएसआई हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में बतौर असिस्टेंट ऑपरेटर कार्यरत है। मंगलवार को संदिग्ध हालात में उसे आर्यन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई है। पुलिस आर्यन हॉस्पिटल पहुंची तो वहां हेमलता का भाई खांडसा निवासी प्रवीण व ससुराल पक्ष के लोग मिले। मनीष मूलरूप से दिल्ली के गांव मुंडका का रहने वाला है। प्रवीण ने शिकायत दी कि उसकी बहन की शादी तीन साल पहले हुई थी। पति मनीष के अलावा सास गुलाब, ससुर धर्मबीर, देवर कृष्ण, देवरानी अनू व गांव का ही जयनारायण शादी के बाद से ही दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करते थे। मंगलवार दोपहर इसी के चलते गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शुरुआती जांच में हत्या दबाकर हत्या की बात ही सामने आई। महिला के गले पर निशान भी मिले। प्रवीण के बयान पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।सेक्टर-9ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का सामने आया है। सभी पहलुओं की जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source: Navbharat Times May 02, 2019 02:32 UTC