gurgaon News: जोशुआ को भी मिले 98% - joshua also received 98% - News Summed Up

gurgaon News: जोशुआ को भी मिले 98% - joshua also received 98%


एनबीटी न्यूज, गुड़गांव : सेक्टर-45 स्थित डीपीएस के साइंस के टॉपर जोशुआ जीवानंद ने भी सेक्टर-54 स्थित सनसिटी वर्ल्ड स्कूल के छात्र आयुष वर्मा के साथ 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जोशुआ ने नियमित पढ़ाई से बेहतरीन अंक प्राप्त किए। हालांकि उन्हें इस सफलता की उम्मीद नहीं थी। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जोशुआ इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्होंने आईआईटी मेंस में सफलता अर्जित की है। जोशुआ अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देते हैं। उनकी मां कैमेस्ट्री की शिक्षक हैं और पिता जोसफ प्रफेसर हैं। जोशुआ पढ़ाई के साथ साथ खेलों व पियानो में भी महारथ रखते हैं।


Source: Navbharat Times May 03, 2019 02:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */