flipkart flipstart days sale: Flipkart Flipstart Days Sale: TV और लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट पर 80% तक की छूट - News Summed Up

flipkart flipstart days sale: Flipkart Flipstart Days Sale: TV और लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट पर 80% तक की छूट


ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने 'Flipstart Days' सेल का ऐलान कर दिया है। आज यानी 1 अप्रैल से शुरू हुई 'फ्लिपस्टार्ट सेल' 3 अप्रैल तक चलेगी। सेल में लैपटॉप, टेलिविजन, कैमरा और स्पीकर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट पर 80 पर्सेंट तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।सेल में ग्राहक आसुस, एसर और एचपी जैसी कई ब्रैंडेड कंपनियों के लैपटॉप तगड़े डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू हो रही है। इतना ही नहीं, लैपटॉप पर 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।बात करें स्मार्टवॉच की तो 'ऐपल वॉच सीरीज 3' पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद यह 25,900 रुपये में उपलब्ध है। ऐक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 पर्सेंट का एक्स्ट्रा ऑफ भी दिया जाएगा।वहीं 25,990 रुपये वाली सैमसंग गैलेक्सी वॉच 42mm को 25 पर्सेंट की छूट के साथ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपस्टार्ट सेल में JBL, बोट और कई ब्रैंडेड हेडफोन और स्पीकर्स पर 70 पर्सेंट तक की छूट दी जा रही है।2,990 रुपये वाले Boat Rockerz 400 ब्लूटूथ हेडसेट को सेल में 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं रियलमी बड्स 28 पर्सेंट की छूट के साथ 499 रुपये में मिल रहा है।


Source: Navbharat Times April 01, 2019 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */