सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Facebook ने ग्रुप विडियो चैट के प्रमुख ऐप 'हाउसपार्टी' के एक क्लोन को बंद करने का फैसला किया है। 'द वर्ज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बोनफायर' नाम का क्लोन ऐप इसी महीने काम करना बंद कर देगा। फेसबुक ने इसका परीक्षण 2017 में शुरू किया था।फेसबुक ने एक बयान में कहा, 'मई में, हम 'बोनफायर' को बंद कर रहे हैं। हमने इससे जो भी सीखा है उन सभी चीजों को हम मौजूदा और भविष्य के प्रॉडक्ट में शामिल करेंगे।' बता दें कि ऐप के परीक्षण की शुरुआत डेनमार्क में 2017 के अंत में हुई थी।मुख्य ऐप 'हाउसपार्टी' एक ग्रुप विडियो चैट ऐप है जिसमें प्रतिभागी जब इसे ओपन करते हैं तो उन्हें पता चल जाता है कि कौन-कौन ऑनलाइन हैं और वे उनके साथ विडियो चैट कर सकते हैं।फेसबुक इंस्टाग्राम और मेसेंजर जैसे अपने अन्य प्लैटफॉर्म्स पर भी ग्रुप विडियो चैट जैसे फीचर्स जोड़ रहा है।
Source: Navbharat Times May 05, 2019 11:13 UTC