extend weekends holiday in 2020: 2020 में 'जुगाड़' से लंबा बनाएं छुट्टियों वाला वीकेंड - extend weekends holiday in 2020 - News Summed Up

extend weekends holiday in 2020: 2020 में 'जुगाड़' से लंबा बनाएं छुट्टियों वाला वीकेंड - extend weekends holiday in 2020


घूमने के लिए ये हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत जगह दुनिया भर में ऐसे कई स्थान हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं। इन जगहों को देखने और यहां समय बिताने के लिए दुनिया भर से सैलानी यहां आते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं, तो यहां जानें दुनिया की कुछ सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में..यह साउथ पैसिफिक आइलैंड दुनिया के रोमांटिक आइलैंड्स की लिस्ट में टॉप पर है। यहां के वाइट बीच, एक्वा लैगून और लग्जरी होटेल्स की खूबसूरती देखते ही बनती है।यह अमेरिका के हवाई द्वीप समूह का एक छोटा आइलैंड है, जो अपनी खूबसूरती के लिए फेसम है। यह एक ज्वालामुखी द्वीप है और यहां की जलवायु उष्णकटिबंधीय है, जो साल भर एक सा बना रहता है।दक्षिण जर्मनी में स्थित इस कैसल का निर्माण 19वीं सदी में शुरू हुआ था। इसे बनाने का आदेश बवेरिया के राजा किंग लूडविज- II ने 1864 में दिया था, हालांकि यह कभी पूरा नहीं हो पाया। इस खूबसूरत महल हो बनाने के लिए लूडविज- II को काफी कर्ज भी लेना पड़ा था। लूडविज की मौत के कुछ ही हफ्तों बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था।आइसलैंड अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। यहां के रंगीन पर्वत और ज्वालामुखी वाली नदियां आपको दिवाना बना देंगी। लेकिन सबसे खास है नॉर्दन लाइट्स। नॉर्दन लाइट्स को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दुनिया भर के फोटोग्राफर्स में दीवानगी देखते बनती है।इस जगह को देखकर आपको लगेगा कि आप किसी पेटिंग को देख रहे हैं। इन रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखना एक बेहतरीन अनुभव होता है। प्राकृतिक तरीके से बने इन खूबसूरत पहाड़ों को देखने के लिए सैलानी दूर-दूर से चीन आते हैं।लोंग सेंग राइस ट्रेन्स (ड्रैगन बैकबोन) चीन में इसे लोंग राइस ट्रेन्स भी कहा जाता है। यह चीन के गुइलिन से लगभग 100 किलोमीटर की दूर पर स्थित है।नॉर्वे के स्वालबार्ड द्वीप में सैलानी खास रुचि दिखा रहे हैं। शाम के समय बर्फ से ढके इस द्वीप समूह की खूबसूरती देखते ही बनती है। 18वीं शताब्दी में डच और डेनमार्क के कैदियों को सजा देने के लिए स्वालबार्ड भेजा जाता था। लेकिन अब अडवेंचर के लिए सैलानी यहां आते हैं।दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल की खूबसूरती को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित प्यार की निशानी माने जाने वाले ताजमहल की खूबसूरती के देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चे हैं। इस ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती ने दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना कर रखा हुआ है।म्यांमार के प्राचीन शहर बागान में कई मंदिर मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर लोग आते हैं। सन 1105 में बने इन मंदिरों का इतिहास बहुत पुराना है। यहां के आनंदा मंदिर को मॉन वास्तुकला का सबसे पुराना मौजूद मास्टरपीस माना जाता है। इसके अलावा इसे बागान मंदिरों में सबसे बेहतरीन, सबसे भव्य, सबसे अच्छी तरह संरक्षित और सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है।दक्षिण अमेरिकी देश चिली के शहर पेटागोनिया में स्थित है, टोरेस डेल पेन नैशनल पार्क है। इस पार्क की खूबसूरती को देखने के लिए दुनियाभर से सैलानी पहुंचते हैं। यह दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा पार्क है।अगर आप अपने टूर पहले से प्लान करके अपनी छुट्टियों का जुगाड़ कर सके तो यह आपकी सरकारी छुट्टियों के मजे को दोगुना कर सकती हैं। लंबे वीकेंड्स प्लान किए जा सकते हैं। सरकार ने अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। छुट्टियों के दिनों और अवसरों में बदलाव नहीं किए गए हैं। पहला बड़ा वीकेंड आपको महाशिवरात्रि पर मिल सकता है। शुक्रवार को ऑफिश में छुट्टी होगी। फाइव डे वीक वालों को तो छुट्टी भी नहीं प्लान करनी हैं। उन्हें गुरुवार के बाद सीधे सोमवार को ही ऑफिश जाना होगा।रामनवमी गुरुवार को पड़ रही है। ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी का इंतजाम आपके वीकेंड को चार दिन का बना सकता है और आप एक छोटा टूर प्लान कर सकते हैं। ऐसा ही मई में बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के साथ भी हो सकता है। बकरीद एक अगस्त को पड़ने की संभावना जताई जा रही है। दिन शनिवार का होगा। ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी आपको एक साथ तीन दिन की छु‌ट्टी दे सकती है। ईद सोमवार को पड़ने की उम्मीद है। 25 मई तारीख होगी। ऐसे में अगर आप गुरुवार या शुक्रवार से छुट्टी ले सकें तो आपको मंगलवार को ही कार्यालय जाना होगा।होली और दीपावली आपको लंबी छुट्टियां दे सकते हैं। होलिका दहन नौ मार्च को जबकि होली दस मार्च को खेली जानी है। ऐसे में ऐसे में अगर आप गुरुवार या शुक्रवार से अवकाश ले सकें तो आपको सीधे बुधवार को ही कार्यालय जाना होगा। वहीं दीपावली 14 नवंबर को पड़ रही है। दिन शनिवार होगा। ऐसे में आपकी छुट्टियां गुरुवार के बाद से शुरू हो सकती हैं, अगर आप शुक्रवार की छुट्टी का इंतजाम कर सकें तो। इसके बाद गोवर्धन पूजा, भैयादूज तक आपकी छुट्टियां लगातार चलती रहेंगी।


Source: Navbharat Times November 18, 2019 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */