coronavirus death toll in india. coronavirus in india. death in maharashtra, uttar pradesh, madhya pradesh, rajasthan, Gujrat and other states - News Summed Up

coronavirus death toll in india. coronavirus in india. death in maharashtra, uttar pradesh, madhya pradesh, rajasthan, Gujrat and other states


शनिवार को देश में 205 लोगों की मौत हुई थी, महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 2286 पहुंचादिल्ली में अब तक 473 संक्रमितों की हो चुकी है मौत, गुजरात में कुल 1038 मौतें हो चुकी हैंदैनिक भास्कर Jun 01, 2020, 12:31 AM ISTनई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5406 पर पहुंच गया है। रविवार को देश के 12 राज्यों में 221 लोगों ने जान गंवाई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 89 मौतें हुईं। यहां अब तक 2286 लोग दम तोड़ चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 57 मौतों रिपोर्ट की गई। राज्य सरकार ने इसमें कुछ पुरानी मौतें भी जोड़ी हैं, जो पहले छूट गई थीं। राज्य में मरने वालों की संख्या अब 473 हो गई है।उधर, गुजरात में 31 संक्रमितों ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक 1038 मरीजों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 13, पश्चिम बंगाल में 8, मध्य प्रदेश में 7, तेलंगाना में 5, उत्तर प्रदेश में 4, राजस्थान में 2, आंध्र प्रदेश में 2, कर्नाटक में 2, तेलंगाना में 5 और पंजाब में 1 संक्रमित की जान गई।10 दिनों में 1750 मौतेंपिछले दस दिनों का आंकड़ा देखें तो 21 से 30 मई के बीच सबसे ज्यादा 1750 लोगों की मौत हुई। हर रोज 200 से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते दम तोड़ रहे हैं। शनिवार को 205 लोगों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 99, गुजरात में 27 और दिल्ली में 18 लोगों की मौत हुई है।संक्रमण से कहां कितनी मौतें? राज्य मौतें महाराष्ट्र 2286 गुजरात 1038 मध्यप्रदेश 350 पश्चिम बंगाल 317 राजस्थान 195 दिल्ली 473 उत्तरप्रदेश 217 आंध्र प्रदेश 62 तमिलनाडु 176 तेलंगाना 82 कर्नाटक 51 पंजाब 45 जम्मू-कश्मीर 28 हरियाणा 20 बिहार 21 ओडिशा 9 झारखंड 05 हिमाचल प्रदेश 06 चंडीगढ़ 04 केरल 10 असम 04 उत्तराखंड 05 मेघालय 01 छत्तीसगढ़ 01 कुल 5406टॉप-11 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईंशहर मौतें मुंबई 1227 अहमदाबाद 842 पुणे 320 कोलकाता 202 ठाणे 182 चेन्नई 132 इंदौर 132 जयपुर 92 सूरत 69 भोपाल 57 उज्जैन 5729 मई को 269 मौतें


Source: Dainik Bhaskar May 31, 2020 12:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */