brain microchip: इंसानों के दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ेंगे एलन मस्क - News Summed Up

brain microchip: इंसानों के दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ेंगे एलन मस्क


दुनिया की सबसे मशहूर कंपनियों में से एक टेस्ला के चीफ एग्जिक्युटिव और स्पेस X के संस्थापक एलन मस्क ने एक नई योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत इंसानों के दिमाग में कंप्यूटर चिप को इम्प्लांट किया जाएगा। इसके जरिए मस्तिष्क के विकारों (ब्रेन डिसऑर्डर) से जूझ रहे लोगों की मदद की जा सकेगी। साथ ही इंसानों में सुपरह्यूमन इंटेलिजेंस को इनेबल करने के लिए भी इस चिप का इस्तेमाल किया जाएगा।दो साल पहले एलन मस्क ने 'न्यूरालिंक' नाम की सीक्रटिव कंपनी लॉन्च की थी। अब एलन अगले साल इसी कंपनी में 'ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस' टेक्नॉलजी की टेस्टिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एलन का कहना है कि यह डिवाइस उन लकवाग्रस्त लोगों के लिए वरदान साबित होगी, जो एक न्यूरोलॉजिकल यानी तंत्रिका संबंधी विकार से ग्रस्त हैं। इस टेक्नॉलजी के जरिए सभी तरह के मस्तिष्क विकारों को ठीक किया जाएगा।अभी तक इसकी टेस्टिंग बंदरों और चुहों पर की गई है। यह एक 4x4mm की छोटी चिप होगी, जो हजारों माइक्रोस्कोपिक थ्रेड से कनेक्टेड होगी। इसे इंसानों के मस्तिष्क में ड्रिल करके 4 छेदों के जरिए इम्प्लांट किया जाएगा।इन थ्रेड्स के इलेक्ट्रॉड्स न्यूरल स्पाइक्स को मॉनिटर करने में सक्षम होंगे। ये इलेक्ट्रॉड्स न सिर्फ इंसानों के दिमाग को पढ़ पाएंगे बल्कि व्यवहार को बदलने में भी सक्षम होंगे, जिसके फीड स्मार्टफोन ऐप में सेव होंगे। एलन ने बताया कि इस टेक्नॉलजी के जरिए इंसानों के दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ा जाएगा।न्यूरालिंक टेक्नॉलजी इंसानों के दिमाग में अल्ट्रा थिन थ्रेड्स के जरिए इलेक्ट्रॉड्स इम्प्लांट करने से संबंधित हैं। ये आदमी के मस्तिष्क की स्किन में चिप और वायर के जरिए कनेक्टेड होंगे। ये चिप रिमूवेबल पॉड से लिंक्ड होंगे, जिन्हें कानों के पीछे फिट किया जाएगा और बिना तार के दूसरे डिवाइस से कनेक्ट किया जाएगा। इसके जरिए मस्तिष्क के अंदर की जानकारी डायरेक्टिली स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर में फीड होगी।


Source: Navbharat Times July 17, 2019 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */