bhopal minor murder rape: मध्‍य प्रदेश में नाबालिग से रेप के बाद हत्‍या, प्रज्ञा ठाकुर बोलीं-बेटी तेरा बदला हम लेंगे - madhya pradesh minor murder after rape pragya thakur says daughter will get your - News Summed Up

bhopal minor murder rape: मध्‍य प्रदेश में नाबालिग से रेप के बाद हत्‍या, प्रज्ञा ठाकुर बोलीं-बेटी तेरा बदला हम लेंगे - madhya pradesh minor murder after rape pragya thakur says daughter will get your


कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली ,भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, कमल… https://t.co/XT3h62uvyV — Sadhvi Pragya Official (@SadhviPragya_MP) 1556690485000मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को एक नाबालिग बच्‍ची के साथ रेप कर उसकी हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में 18 वर्षीय युवक को अरेस्‍ट किया है। घटना की जानकारी के बाद भोपाल लोकसभा सीट के बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह पीड़िता के घर पहुंचीं और उसकी बीमार मां को उपचार के लिए अस्पताल ले गईं। साध्‍वी ने ट्वीट कर राज्‍य के सीएम कमलनाथ पर हमला बोला और कहा कि हम इस घटना का बदला लेंगे।पुलिस ने बालिका का शव बुधवार सुबह को शहर में एक पहाड़ी से बरामद किया। कोहेफिजा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में अविनाश साहू (18) को गिरफ्तार किया है। 16 वर्षीय बालिका रिश्तेदार के साथ मंगलवार शाम को एक शहर के पर्यटन स्थल मनुआधाम की पहाड़ी पर गई थी।पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की बच्‍ची पर नजर थी। अकेला पाकर लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने बालिका के लापता होने की सूचना रात को पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने सुबह लड़की का शव बरामद किया।उन्‍होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है। इसबीच, भोपाल लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली, भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहाल है। कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। तेरा बदला हम लेंगे बेटी।’ घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रज्ञा सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और पीड़‍िता की बीमार मां को उपचार के लिए अपने साथ अस्पताल ले गईं।


Source: Navbharat Times May 02, 2019 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */