aadhar to link voter id: आधार को वोटर आईडी कार्ड से किया जाएगा लिंक, कानून मंत्रालय कर रहा तैयारी - bill to link voter card with aadhaar soon may be moved in the budget session - News Summed Up

aadhar to link voter id: आधार को वोटर आईडी कार्ड से किया जाएगा लिंक, कानून मंत्रालय कर रहा तैयारी - bill to link voter card with aadhaar soon may be moved in the budget session


आधार और वोटर आईडी हो सकते हैं लिंकहाइलाइट्स आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने के लिए कानून मंत्रालय कर रहा तैयारीमंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस बजट सेशन में यह बिल हो सकता है पेशवोटर कार्ड का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे इसके लिए मंत्रालय ने EC से प्रस्ताव भी मांगाडेटा सुरक्षित रखने के लिए मंत्रालय और चुनाव आयोग के बीच लंबी चर्चा भी दिसंबर में हुईवोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने पर कानून मंत्रालय काम कर रहा है। चुनाव आयोग के इस प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने के लिए मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। वोटर आईडी से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए आधार ऐक्ट और रिप्रजेंटेशन ऑफ द पीपल ऐक्ट में बदलाव करना होगा। दिसंबर में मंत्रालय और चुनाव आयोग के बीच हुई चर्चा में डेटा लीक न हो और डेटा सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई ताकि किसी अवैध यूजर के हाथ डेटा नहीं लगे।पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कानून मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस बार बजट सत्र में बिल पेश किया जा सकता है। चुनाव आयोग के आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने जिसमें नए वोटरों के साथ पुराने सभी वोटर्स को भी शामिल किया जाएगा ताकि चुनाव भूमिकाओं में इसका प्रयोग किया जा सके।चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'यह सच है कि कानून मंत्रालय नें सितंबर में हमें वोटर डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा उपाय के बारे में जानकारी मांगी थी। हमने प्रस्तावर तैयार कर दिसंबर में मंत्रालय को भेजा था, लेकिन अभी तक मंत्रालय की ओर से कोई और सूचना नहीं मिली है।'कानून मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रालय जल्द ही चुनाव कानून में बदलाव कर कर सकता है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए ऐक्शन लिया जा चुका है।


Source: Navbharat Times January 25, 2020 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */