Yuvraj Singh ने किए हैं वो 4 कारनामे जो आजतक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका - News Summed Up

Yuvraj Singh ने किए हैं वो 4 कारनामे जो आजतक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका


Yuvraj Singh ने किए हैं वो 4 कारनामे जो आजतक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सकानई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय ऑल राउंडर युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के 17 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को दिए और इस दौरान कई ऐसे कारनामे किए, जो क्रिकेट इतिहास के बड़े बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए। युवराज सिंह के नाम पर कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल हैं। भले ही युवराज सिंह के करियर में कई उतार-चढ़ाव रहे और उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी इस भारतीय खिलाड़ी की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का हर कोई दीवाना रहा। जानते हैं युवराज सिंह के उन रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है।पहली बार लगाए एक ओवर में 6 छक्केयुवराज सिंह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार एक ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे। युवराज सिंह ने 2007 में खेले गए टी 20 वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेलते हुए तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्‍के लगाकर इतिहास रचा था। युवराज सिंह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बने और युवराज का यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। युवराज सिंह के वह छक्‍के देखकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस चौंक उठे थे।सबसे कम गेंदों में अर्द्धशतकयुवराज सिंह ने 2007 टी 20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज फीफ्टी लगाई थी। युवराज ने महज 12 गेंदों पर अर्द्धशतक लगातार अपने फैंस को काफी खुश किया था। बता दें कि वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल ने भी 12 गेंदों पर फीफ्टी लगाई है।Yuvraj Singh ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, ऐलान करते वक्त हुए भावुकजबरदस्त ऑलराउंडरयुवराज सिंह क्रिकेट जगत के पहले ऑल राउंडर थे, जिन्होंने अकेले वर्ल्ड कप में 15 विकेट लेने के साथ ही 300 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह के कई ऐसे मैच हैं, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी भी की थी और भारत को जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।Yuvraj Singh ने ऐसे तय किया था सफलता का सफर, इन पारियों को याद रखेगी दुनियाआईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ीयुवराज सिंह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे हैं। वे एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे दाम पर खरीदा गया था। साल 2015 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mohit Pareek


Source: Dainik Jagran June 10, 2019 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */