इटली से 25 दिन बाद यमुनानगर पहुंचा गगनदीप का शव:गगनदीप का फाइल फोटो।यमुनानगर जिले के गांव रामखेड़ी निवासी युवक गगनदीप का शव 25 दिन बाद रविवार को इटली से भारत पहुंच गया। सुबह करीब 11 बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। जहां से परिजन उसे एंबुलेंस के जरिए यमुनानगर लेकर आए। शाम करीब 5 बजे जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इला. घर पहुंचते ही मां परमिंदर कौर बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। शाम करीब 6 बजे गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।यमुनानगर पहुंचने पर गगनदीप के शव का किया गया अंतिम संस्कार।4 फरवरी को इटली के वेरोना में हुई थी मौतपरिजनों के अनुसार गगनदीप की मौत 4 फरवरी को इटली के वेरोना शहर में हुई थी। शव को भारत लाने में पासपोर्ट और अन्य कागजी औपचारिकताओं के कारण लंबा समय लग गया। बताया गया कि उसका पासपोर्ट इटली के स्थानीय थाने (क्वेस्टूरा) में जमा था। अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत मृतक का पासपोर्ट आधिकारिक रूप से जारी और निरस्त (कैंसल) किए जाने के बाद ही शव को दूसरे देश भेजा जा सकता है।भारतीय दूतावास की सहायता से प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन परिवार को किसी प्रकार की सरकारी आर्थिक मदद नहीं मिली। शव को भारत लाने में करीब 7 लाख रुपए का खर्च आया। जो परिवार ने कर्ज लेकर जुटाया।गगनदीप का शव घर पहुंचते ही गांव में पसरा मातम, घर पर एकत्रित हुए ग्रामीण।18 लाख खर्च कर गया था इटलीगगनदीप 8 अप्रैल 2023 को एक एजेंट के माध्यम से करीब 18 लाख रुपए खर्च कर इटली गया था। वहां वह प्राइवेट सेक्टर में मजदूरी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि उसे एजेंट द़्वारा खेतों में काम पर लगाया गया और पैसे मांगने पर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।लंबे समय तक तनाव और डिप्रेशन के चलते उसकी मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की जांच स्थानीय स्तर पर की गई थी।गांव में 24 दिन से पसरा था मातमगांव रामखेड़ी में पिछले 24 दिनों से शोक का माहौल बना हुआ था। पिता जगदेव सिंह गंभीर बीमारी के कारण कई वर्षों से बिस्तर पर हैं। मां परमिंदर कौर बेटे के शव के लौटने का इंतजार कर रही थीं। बहनोई अमनदीप संधू ने बताया कि परिवार के लिए यह समय बेहद पीड़ादायक रहा। रविवार शाम को गगनदीप को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गांव में शोक की लहर है।
Source: Dainik Bhaskar March 01, 2026 01:17 UTC