World Cup 2019 टीम में जगह नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोया था ये खिलाड़ी, अब खिला चेहरा - News Summed Up

World Cup 2019 टीम में जगह नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोया था ये खिलाड़ी, अब खिला चेहरा


World Cup 2019 टीम में जगह नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोया था ये खिलाड़ी, अब खिला चेहरानई दिल्ली, जेएनएन। पिछले महीने जब World Cup 2019 के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का एलान हुआ था तो उस टीम में तेज गेंदबाज तास्किन अहमद को जगह नहीं मिली थी। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में सलेक्शन नहीं होने से तास्किन अहमद बांग्लादेशी मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए थे। लेकिन, अब तास्किन अहमद के चेहरे पर खुशी आ गई है क्योंकि बांग्लादेश की वर्ल्ड कप टीम में उनकी वापसी हो गई है।बांग्लादेश क्रिकेट टीम में एक और सरप्राइज सलेक्शन हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए तास्किन अहमद को अबु जायेद चौधरी राही की जगह टीम में शामिल किया है। बता दें कि सलेक्शन के दौरान अबु जायेद चौधरी राय के टीम में शामिल किए जाने को लेकर हर कोई हैरान था क्योंकि उन्होंने एक भी वनडे मैच नहीं खेला था। इसी बात से नाराज अनुभवी तेज गेंदबाज तास्किन अहमद मीडिया के सामने भावुक नज़र आए।यहां तक कि तास्किन अहमद को वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ ट्राइ सीरीज के लिए भी 17 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन, इसके बाद तास्किन अहमद और फरहद राजा को अचानक टीम में शामिल कर लिया गया। इंजरी से लौटे तास्किन ने आयरलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच में शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट चटकाए और अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।वहीं, दूसरी ओर अबु जायेद के लिए चोट चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि, सूत्रों का ये भी कहना है कि अबु जायेद राही वर्ल्ड कप के लिए बतौर 16th मैन टीम के साथ इंग्लैंड और वेल्स जाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, राही ने इंजरी की वजह से बीपीएल के बाद ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। टीम के फीजियो के मुताबिक राही को ठीक होने में कुछ समय लगेगा। साथ ही टीम के चीफ सलेक्टर ने कहा है कि राही की जगह तास्किन अच्छे विकल्प हैं। हालांकि, अभी इस बारे में बीसीबी की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीममशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), तमीम इकबाल, महमुदुल्लाह, मेंहदी हसन, मोहम्मद मिथुन (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, सब्बीर रहमान , सौम्या सरकार, तास्किन अहमद और अबु जायेद (16th मैन)।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vikash Gaur


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 09:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */