World Cup 2019 के सेमीफाइनल्स की रेस से बाहर हुई ये चौथी टीम, अब इनके बीच है टक्कर - News Summed Up

World Cup 2019 के सेमीफाइनल्स की रेस से बाहर हुई ये चौथी टीम, अब इनके बीच है टक्कर


World Cup 2019 के सेमीफाइनल्स की रेस से बाहर हुई ये चौथी टीम, अब इनके बीच है टक्करनई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 Semi Finals: इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2019 के चंद लीग मैच बाकी हैं। बावजूद इसके अभी तक सिर्फ एक टीम सेमीफाइनल के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाई कर पाई है। इसके बाद सेमीफाइनल के तीन स्थान अभी खाली हैं, जिसके लिए अब 5 टीमों के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। इसमें भारतीय टीम भी शामिल है।श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद अब वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली चौथी टीम का नाम भी सामने आ गया है। अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका भी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। ऐसे में अब सिर्फ 5 टीमों के बीच तीन स्थानों को लेकर लड़ाई होनी है। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 14 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर है।श्रीलंका के पास भी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका था। इसके लिए श्रीलंका को वेस्टइंडीज को 150 रनों के अंतर के करीब से हराना था। वहीं, न्यूजीलैंड को इंग्लैंड को हराना होता। इसके अलावा श्रीलंका को खुद भारत को आखिरी मुकाबले में 100 रन से ज्यादा से मात देनी होती। लेकिन, अब नहीं होगा क्योंकि, अब वेस्टइंडीज से जीतने के बाद आंकड़े बदल गए हैं।एक-एक जीत से दूर सेमीफाइनल मैच में पहुंचने वाली टीमभारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही ऐसी तीन टीमें हैं जो एक-एक मुकाबला जीतकर सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। इनके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश को दूसरी टीमों के मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका।हालांकि, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में से कोई एक टीम सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगी क्योंकि दोनों टीमों का मैच एकदूसरे से है। न्यूजीलैंड के पास फिर भी बेहतर रनरेट और जीत के मुताबिक वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगी। लेकिन, इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को हराना ही होगा।Posted By: Vikash Gaur


Source: Dainik Jagran July 01, 2019 18:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */