ऐसे में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (1st December, World AIDS Day) मनाया जाता है. इसके जरिए दुनिया के लिए महामारी की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने, बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करने और आस-पास के कलंक को समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य (United Nations goal)आपको बता दें कि यूनाइटेड नेशंस (United Nations) के एक कार्यक्रम में ये कहा गया कि 2030 तक यूएन इस बीमारी को समाप्त करने की दिशा में वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा संकल्पित इस वर्ष के विश्व एड्स दिवस का विषय असमानताओं को समाप्त करना है. आज, दुनिया 2030 तक एड्स को समाप्त करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को पूरा करने से दूर है.
Source: Dainik Jagran December 01, 2021 08:41 UTC