Wife Found Dead After Husband Blacklisted Number - News Summed Up

Wife Found Dead After Husband Blacklisted Number


मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर पत्नी का सुसाइड:पत्नी महक के सुसाइड करने के बाद रोता-बिलखता उसका पति दीपक।हरियाणा के करनाल में लव मैरिज के चार महीने बाद ही युवती ने सुसाइड कर दिया। मामला सिर्फ इतना था कि पति ने मामूली कहासुनी पर घर से बाहर जाकर उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था।. जब उसने कई बार पति को कॉल की, तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसने भी पति के नंबर को ब्लैकलिस्ट में डालकर सुसाइड कर लिया। पति जब घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला।उसने कॉल की, लेकिन नंबर ब्लैकलिस्ट होने की वजह से फोन नहीं मिला। इसके बाद पति ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो पत्नी फंदे से लटकी थी।इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी हाउस में भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, लव मैरिज के बाद युवती का अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था। वह पति के साथ किराए के मकान में रहती थी।पुलिस के मुताबिक, युवती महक सोनीपत के मुरथल की रहने वाली थी।यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…प्रेम संबंध के चलते छोड़ा था घर: मृतका की पहचान महक (19) के तौर पर हुई, जो सोनीपत के मुरथल की रहने वाली थी। महक का जींद के दीपक से प्रेम संबंध था। उसने दीपक से शादी करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। वह 12 फरवरी 2025 को घर से चली गई थी और करीब एक साल तक अपने परिवार से अलग रही।मृतका की पहचान महक (19) के तौर पर हुई, जो सोनीपत के मुरथल की रहने वाली थी। महक का जींद के दीपक से प्रेम संबंध था। उसने दीपक से शादी करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। वह 12 फरवरी 2025 को घर से चली गई थी और करीब एक साल तक अपने परिवार से अलग रही। चार माह पहले ही की थी लव मैरिज: पुलिस के मुताबिक, जब महक ने अपना घर छोड़ा था, तब वह नाबालिग थी। साल 2025 में ही वह बालिग हुई थी। इसके बाद 29 नवंबर 2025 को दोनों ने लव मैरिज कर ली और करनाल के मोती नगर में किराए के मकान में रहने लगे। महक का अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था।पुलिस के मुताबिक, जब महक ने अपना घर छोड़ा था, तब वह नाबालिग थी। साल 2025 में ही वह बालिग हुई थी। इसके बाद 29 नवंबर 2025 को दोनों ने लव मैरिज कर ली और करनाल के मोती नगर में किराए के मकान में रहने लगे। महक का अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था। रात को झगड़ा, पति घर से चला गया: दीपक के ममेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी, जिससे उनके रिश्ते में तनाव बना रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद दीपक घर से चला गया। कुछ समय बाद रात में ही वह वापस आया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।दीपक के ममेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी, जिससे उनके रिश्ते में तनाव बना रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद दीपक घर से चला गया। कुछ समय बाद रात में ही वह वापस आया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर फंदे से लटकी मिली महक : सुनील ने आगे बताया कि इसके बाद दीपक फिर से वहां से चला गया और शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर लौटा, लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर मैं भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो महक कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सुनील ने आगे बताया कि इसके बाद दीपक फिर से वहां से चला गया और शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर लौटा, लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर मैं भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो महक कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। दीपक से भी पूछताछ की गई।लव मैरिज के दस्तावेजों की जांच करती पुलिस।मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट करने पर उठाया कदमदीपक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है। झगड़े के बाद वह घर से निकल गया था। इस दौरान महक उसे बार-बार फोन कर रही थी। इससे परेशान होकर उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। उसने सोचा था कि घर लौटने पर वह नंबर फिर से ब्लैकलिस्ट से बाहर कर देगा। रात को वह रात को शराब पीकर घर लौटा और नंबर को ब्लैकलिस्ट से हटाया, लेकिन तब तक महक ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया था।पुलिस कर रही मामले की जांचउधर, करनाल पुलिस का कहना है कि विवाहिता महक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar April 03, 2026 12:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */