Hindi NewsLocalHaryanaJindJulanaWheat Crop Destroyed In Fire In Julana, Three Acres Burntजुलाना में गेहूं के खेत में लगी आग: तीन एकड़ फसल जलकर नष्ट, किसानों ने दी मालिक को सूचना, फायर ब्रिगेड ने पाया काबूजुलाना, जींद 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकजुलाना में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। जली फसल दिखाता युवक।जींद जिले में जुलाना के देशखेड़ा गांव में अज्ञात कारणों से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Source: Dainik Bhaskar April 03, 2026 14:18 UTC