अगर आप WhatsApp को काम के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो काम-काज के लिए WhatsApp Business ऐप को इस्तेमाल करना शुरू करें। इस ऐप पर आप दूसरे नंबर से अकाउंट बनाकर काम के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं । इससे आपका WhatsApp नंबर पर्सनल ही बना रहेगा।कम ही लोग जानते हैं कि WhatsApp पर लैंडलाइन नंबर से भी अकाउंट बनाया जा सकता है। इसके लिए अकाउंट रजिस्टर करते समय लैंडलाइन नंबर को दर्ज करें और कॉल के जरिए सिक्योरिटी कोड पाने के ऑप्शन को चुनें। इसके बाद लैंडलाइन नंबर पर आने वालो कॉल को उठाएं और उसमें बताए गए सिक्योरिटी कोड को दर्ज करके WhatsApp चलाना शुरू करें। इससे WhatsApp पर आप से कनेक्ट करने वालों को आपका मुख्य मोबाइल नंबर का पता नहीं चलेगा।अगर आप नहीं चाहते कि WhatsApp पर आपका प्राइमरी नंबर दिखाई दे, तो फिलहाल इसका सबसे आसान तरीका है कि आप प्राइमरी नंबर से अकाउंट न बनाएं। इसके लिए आप किसी दूसरे नंबर का इस्तेमाल करें। इससे आपका प्राइमरी नंबर उन लोगों तक नहीं पहुंचेगा, जिनसे आप WhatsApp पर बात करेंगे।WhatsApp पर आमतौर पर हम उसी नंबर से अकाउंट बनाते हैं, जो कि हमारा प्राइमरी नंबर होता है। हालांकि देखा जाए, तो WhatsApp बातचीत करने का साधन है और उसका नंबर से लिंक होना बहुत जरूरी नहीं है। आप अगर WhatsApp पर अपने मुख्य नंबर की जगह कुछ दूसरे तरीकों से अकाउंट बनाएं, तो WhatsApp पर नंबर दिखने की संमस्या से बचा जा सकता है।अनजान लोगों तक आपका नंबर पहुंचने का सबसे आसान तरीका जरिया ग्रुप्स होते हैं। ऐसे में हमेशा कोशिश करें कि बड़े ग्रुप्स को अपने प्राइमरी नंबर से जॉइन न करें। अगर आप लैंडलाइन नंबर या बिजनेस ऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसी से ग्रुप्स या कम्युनिटी को जॉइन करें। इससे आपके मुख्य नंबर तक अनजान लोगों की पहुंच काफी कम हो जाएगी।
Source: Navbharat Times February 07, 2026 05:28 UTC