अखिलेश यादव ने रविवार को नोएडा के दादरी में समाजवादी समता भाईचारा रैली को संबोधित किया। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर उन्होंने तंज कसा कि यूपी के 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। कम से कम यह वादा करते जाते कि उद्घाटन के बाद इसे बेचा नहीं जाएगा। लगता. नोएडा के विकास में समाजवादियों का योगदान कोई भूल नहीं सकता हम सब लोगों ने वह लड़ाई लड़ी थी, जब दूसरे लोग हमारे इतिहास, हमारे सम्राट को भी छीनना चाहते थे। 2027 में सरकार बनाइए, राजधानी लखनऊ में तमाम PDA महापुरुषों के योगदान को याद दिलाने के लिए हम रिवर फ्रंट पर प्रतिमा लगाएंगे। इस नोएडा के विकास के लिए समाजवादियों का योगदान कोई भूल नहीं सकता। ये केवल रैली नहीं, आह्वान भी है कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय के राज को लाने के लिए हम PDA के लोग मिलकर सरकार बनाने जा रहे।मंच पर सपा नेताओं ने अखिलेश को सम्मानित किया।3. बदलाव लाना होगा, साल लगे या सदी हम पीछे नहीं हटेंगे PDA के लोग जानते और महसूस करते हैं कि उनके साथ भेदभाव, तिरस्कार होता है। समय-समय पर उनका सम्मान छीना जाता है। हमें बदलाव लाना होगा। इसके लिए साल लगे या सदी, हम पीछे नहीं हटेंगे। 5% लोग 95% लोगों का शोषण करके अधिकारों से वंचित करने का काम कर रहे हैं।4. संविधान तब तक खतरे में रहेगा, जब तक भाजपा है बाबा साहब हमें कागज का ऐसा दस्तावेज देकर गए हैं, जो लोहे की तलवार से ज्यादा मजबूत है। चाहे जितनी भी रुकावट आए, हम लोग गैर-बराबरी खत्म करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। PDA के लिए संविधान की रक्षा जीवन-मरण का विषय है। जो 400 सीटें जीतकर संविधान बदलने की साजिश कर रहे थे, वो 2024 में हार कर अंडरग्राउंड हो गए हैं, लेकिन संविधान तब तक खतरे में रहेगा, जब तक भाजपा है।मंच पर संबोधन से पहले अखिलेश को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।5. नौकरी भाजपा के एजेंडे में कभी नहीं रही अखिलेश ने कहा कि नौकरी भाजपा के एजेंडे में कभी नहीं रही। क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत जो आरक्षण है, वो उनके एजेंडे में कभी नहीं रहा। इसीलिए सरकारी नौकरी नहीं देते, पेपर लीक कराते हैं।6.
Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 15:00 UTC