Weather Update: देश के कई इलाकों में बाढ़ का जोखिम बढ़ा, इन इलाकों में 24 घंटों के अंदर भारी बारिश का अलर्ट - News Summed Up

Weather Update: देश के कई इलाकों में बाढ़ का जोखिम बढ़ा, इन इलाकों में 24 घंटों के अंदर भारी बारिश का अलर्ट


Weather Update: देश के कई इलाकों में बाढ़ का जोखिम बढ़ा, इन इलाकों में 24 घंटों के अंदर भारी बारिश का अलर्टनई दिल्ली, एजेंसी। आधा अगस्त का महीना खत्म हो चला है और देश के अधिकतर हर इलाके में भारी बारिश का दौर चालू है। देख गया है कि अमूमन अगस्त में ज्यादा बारिश नहीं होती है और गर्मी ज्यादा पड़ती है। हालांकि, इस बार कोई ऐसा दिन नहीं होगा, जब मौसम का ना बिगड़ा हो। दिन के शुरू होते ही बारिश का दौर शुरू हो जाता है। हर रोज तेज बारिश के कारण देश के कई जिलों में बाढ़ आ गई है और कहीं बाढ़ जैसे हालात है। वहीं, बारिश में प्रशासन के दावों की भी पोल खुल रही है। मसलन कहीं जगहों पर कुछ देर की बारिश में ही नाले ऊफान पर आ जाते हैं, जिस कारण सड़कों पर पानी भर जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने आज एक बार पूरे देश के हाल बयां करते हुए कुछ शहरों के नाम दे दिए हैं, जहां और उनके आस पास के शहरों में बारिश होनी है।केंद्रीय जल आयोग ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों और विदर्भ उप-विभाजन के आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान बाढ़ का उच्च जोखिम बताया है। वहीं, उत्तरी तटीय आंध्र, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान उप-विभाजन के कुछ क्षेत्रों पर भी मध्यम जोखिम बताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।भारत के मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार सुबह संभल, गुलोठी, सियाना, बुलंदशहर, खुर्जा, नोएडा, बड़ौत, बागपत, खतौली, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ के ऊपर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कोसली, बावल, नूंह, सोहना, पलवल, होडल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और दिल्ली के कुछ हिस्सों में कुछ देर के दौरान बारिश होने की भविष्यवाणी की है।दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात से ही बारिश हो रही है। यह राजाजी मार्ग के दृश्य हैं। मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए 'भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने' की भविष्यवाणी की है।Delhi: Rain lashes parts of the national capital; visuals from Krishi Bhawan. pic.twitter.com/WCOFUd116fदिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह ही मौसम ने करवट ली और कई जगहों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश चालू रहने के भी आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कई दिन दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।देश के मौसमी बुलेटिन की बात करें तो मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों व गुजरात के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु और रायलसीमा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।Posted By: Nitin Aroraडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 19, 2020 03:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */