नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में तेज धूप और गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। मानसून आने में तकरीबन दो महीने शेष है, ऐसे में लोगों को राहत पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस बीच तेज धूप के साथ बढ़ते प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर के लोग परेशान हैं। केंद्र संचालित मौसम पूर्वानुमान एजेंसी सफर के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी चलने से दिल्ली में पीएम-10 और पीएम 2.5 का स्तर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि 279 सूचकांक के साथ यह 'खराब' श्रेणी में बना रहेगा। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, शनिवार के मौसम के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की सक्रियता की वजह से शनिवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी चल सकती हैं। इस बीच तीस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल सकती है। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 13, 14, 15 और 16 मई को बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।सुबह भी होने लगी है गर्मदिल्ली की सुबह भी शुक्रवार को खासी गर्म रही। औसत न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वर्ष 2011 के बाद 10 मई के दिन पहली बार न्यूनतम तापमान में इतना अधिक इजाफा हुआ है। वर्ष 2011 में दस मई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। दिन में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी जैसी स्थिति भी बनी रही।हवा की गुणवत्ता है खराबहवा में धूल कणों की मात्र बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 277 रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि बृहस्पतिवार की तुलना में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अब भी हवा खराब श्रेणी में ही बनी हुई है।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: JP Yadav
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 05:38 UTC