Weather Report: दिल्‍ली में अगले 48 घंटों में और बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने चेताया - News Summed Up

Weather Report: दिल्‍ली में अगले 48 घंटों में और बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने चेताया


नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्‍लीवासियों के लिए पिछले दो-तीन सुकून से बीते हैं। गर्मी कम है और हवा भी चल रही है, लेकिन बुधवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से दिल्‍ली में पारा एक बार फिर चढ़ना शुरू हो जाएगा। चिलचिलाती धूप के साथ पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। इसलिए अगर घर से बाहर निकलने से पहले पूरा इंतजाम कर लें।दिल्‍ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया। मई के महीने के लिए इसे सामान्‍य ही कहा जा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, राजधानी के लोगों के लिए अच्‍छी खबर यह भी है कि 10 से 12 मई के बीच बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार, पिछले हफ्ते कुछ दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी। इस दौरान पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, लेकिन अगले 48 घंटों में ये फिर बढ़ना शुरू होगा। इस दौरान दिल्‍ली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, इसके बाद वीकेंड पर पारा एक बार फिर गिरने का अनुमान है। शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है और इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।बता दें कि सोमवार को दिल्‍ली में सबसे अधिक तापमान पालम में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिल्‍ली में हवा की शुद्धता 249 एक्‍यूआइ लेवल के साथ 'खराब' जोन में रही। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में हवा की क्‍वालिटी में सुधार होगा।बिहार में पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस के पारराजधानी में सोमवार को लोग झुलसाने वाली गर्मी से परेशान रहे। घरों से निकलना मुश्किल था। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा में नमी की मात्रा घटकर 13 फीसद पहुंच गई। बिहार में गया सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। राजस्थान और मध्यप्रदेश की ओर से आने वाली गर्म हवा के चपेट में पूरा राज्य रहेगा।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Tilak Raj


Source: Dainik Jagran May 07, 2019 04:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */