IMD Weather Update: फरवरी के महीने की शुरुआत होते ही कड़ाके की ठंड देखने को मिली. आइए इस लेख में जानें 2 फरवरी से 5 फरवरी तक कैसा रहेंगा देशभर में मौसम का मिजाज. दिल्ली-एनसीआर में फरवरी की शुरुआत मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ होने जा रही है. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है और फिर 2-3°C की गिरावट आएगी. अगले 2 दिनों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
Source: Dainik Jagran February 02, 2026 06:17 UTC